सेना की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू के नाम से होगी बद्रीनाथ में पूजा: महाराज

admin
s 1 8

सेना की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू के नाम से होगी बद्रीनाथ में पूजा: महाराज

पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया हमारी सेना ने

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना की इस बहादुरी और कौशल की कहानी ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी तीनों सेनाएं त्रिशूल हैं जिसने दुश्मन के घर में घूसकर उसे पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विस. क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहले त्रेतायुग में हनुमान जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को घर में घूसकर मारा और अब बालाकोट के बाद एक बार पुनः हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर सीमा पार बैठे आतंकवादियों के ठिकानों को चुन चुन कर तबाह किया है। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की सूझबूझ और पराक्रम से आज देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की विजय के साथ-साथ यह ऑपरेशन देश की नारी का भी सम्मान है। इसलिए सेना की सुप्रीम कमांडर और देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से कल 08 मई को भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना की जायेगी।

यह भी पढ़ें : राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने टेका श्री दरबार साहिब में मत्था

Next Post

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास राजभवन ने खेल विश्वविद्यालय एक्ट को किया अधिसूचित देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है। खेल विश्वविद्यालय एक्ट को बुधवार को राज्यपाल ने अधिसूचित […]
r 1 5

यह भी पढ़े