Image

भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण

admin
r 1 17

भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण

खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या

भीमताल/मुख्यधारा

बृहस्पतिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद नैनीताल स्थित भीमताल में बैडमिन्टन हॉल और मल्टी परपज हॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है। रेखा आर्या ने कहा कि अब तक प्रदेश में हमारे पास 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें : नकली पनीर से रहें सावधान! देहरादून में एफडीए की कार्रवाई में 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है।

इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, अनीता, मीनाक्षी आर्या, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित

Next Post

एसजीआरआर विवि में "शिक्षकों के कल्याण के लिए और चिंता को कम करने विषय” पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन

एसजीआरआर विवि में “शिक्षकों के कल्याण के लिए और चिंता को कम करने विषय” पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन देहरादून/मुख्यधारा एसजीआरआर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ और शिक्षा संकाय के संयुक्त तत्वावधान में पथरीबाग सभागार में शिक्षकों के कल्याण के […]
s 1 33

यह भी पढ़े