कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या

admin
r 1 1

कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या

देहरादून/मुख्यधारा

खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है।

शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था। यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जनपदों से खेल मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : उपलब्धि : दुर्घटना में गर्दन के आर-पार हो गई थी लोहे की छड़, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने मरीज की बचाई जान

बीते सप्ताह खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई थी और निदेशालय को इन सभी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रशिक्षकों का कार्यकाल इस साल 15 अप्रैल से अगले साल 15 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Next Post

ग्राफिक एरा का 12वां दीक्षांत समारोह : शॉर्टकट कामयाबी को शॉर्ट करता है : गडकरी

ग्राफिक एरा का 12वां दीक्षांत समारोह : शॉर्टकट कामयाबी को शॉर्ट करता है : गडकरी देहरादून में हवा में डबल डेकर बस चलाने की पेशकश 46 को मिला गोल्ड मैडल , 3142 को डिग्री देहरादून/मुख्यधारा केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग […]
g 1 2

यह भी पढ़े