राष्ट्रपति का दौरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे के लिए आज शाम को आएंगी, देहरादून प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
देहरादून/मुख्यधारा
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए आज शाम को राजधानी देहरादून पहुंच रहीं हैं । उनका देहरादून का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। वह 19 जून को देहरादून पहुंचेंगी। 21 जून तक रहेंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह वह राष्ट्रपति निकेतन को जनता के भ्रमण के लिए खोले जाने की औपचारिकता पूर्ण करेंगी। आज शाम 4 बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी।
वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। इसके अलावा इसी दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को चाक-चौबंद किया है।
बुधवार को उनके आगमन से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर उनके काफिले के सभी रूट की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति के प्रवास और उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों के हिसाब से भी सभी व्यवस्था बना दी गई हैं। आज शाम देहरादून आने के बाद राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी। 20 जून को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी।
जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोलेंगी। वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। 20 जून को राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी। इसी दिन वह राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।
यह भी पढ़ें : धामी कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
21 जून को वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। योग कार्यक्रम के बाद इसी दिन वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिनी दौरे को लेकर बुधवार रात डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस लाइन में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने वीवीआईपी रूट के साथ कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें तथा किसी भी संभावित खतरे के प्रति पूरी तरह तैयार रहें।