Image

सार्वजनिक शौचालय में संचालक की 7 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिखाई सख्ती

admin
ku

सार्वजनिक शौचालय में संचालक की 7 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिखाई सख्ती

  • सार्वजनिक शौचालय में छेड़छाड़ के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, 7 वर्षीय नाबालिक पीड़िता से मिलकर जाना हाल
  • नगर निगम अधिकारी ले संज्ञान, सभी पिंक टॉयलेट में महिला कर्मचारियों की हो तैनाती : कुसुम कण्डवाल

ऋषिकेश/मुख्यधारा

ऋषिकेश में पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में कल शाम करीब 6:00 शौचालय के संचालक उम्र 50 वर्षीय लगभग द्वारा चंदेश्वर नगर की बस्ती में रहने वाली 7 वर्षीय एक नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की गई।

मामले की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इसमें संज्ञान लिया गया है

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत निंदापूर्ण व शर्मनाक घटना है, मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आज पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी नाबालिकों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार अत्यंत दुखद व चिन्ताजनक है।

यह भी पढ़ें : फैक्ट्री में हादसा : तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 34 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, राहत बचाव जारी

उन्होंने इस मामले में एसओ ऋषिकेश से फोन और वार्ता की तथा जानकारी ली जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त गोपाल बेनीवाल को शहर में पिंक टॉयलेट व उनके अंतर्गत महिला कर्मचारियों की तैनाती के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी इस बात का संज्ञान लेने की पिंक टॉयलेट में केवल महिला कर्मचारी हो जिससे इस प्रकार की कोई निन्दपूर्ण घटना को अंजाम न दे सके।

यह भी पढ़ें : भारतीय रेलवे ने आज से किए पांच बदलाव, रेल का सफर करना भी हुआ महंगा, जानिए नए नियम

Next Post

उत्तराखंड-यूपी के अवशेष आस्तियों व दायित्वों के मामले में जल्द सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे

उत्तराखंड-यूपी के अवशेष आस्तियों व दायित्वों के मामले में जल्द सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों […]
dh

यह भी पढ़े