उपलब्धि: Bageshwar की कविता देवी व देहरादून की निकिता चौहान ने मारी बाजी, 4 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित - Mukhyadhara

उपलब्धि: Bageshwar की कविता देवी व देहरादून की निकिता चौहान ने मारी बाजी, 4 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

admin
map

उपलब्धि: बागेश्वर (Bageshwar) की कविता देवी व देहरादून की निकिता चौहान ने मारी बाजी, 4 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

  • उत्तराखण्ड की दो महिला सरपंचों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
  • बागेश्वर की कविता देवी तथा देहरादून की निकिता चौहान को 04 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
  • यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है: मुख्यमंत्री

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले की  कविता देवी तथा देहरादून जिले की  निकिता चौहान को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के स्थानांतरण, देखें सूची

यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है। यह सम्मान उन सभी लोगों को प्रेरित करेगा जो अपने गांवों को स्वच्छ बनाने तथा गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों को स्वच्छ बनाने, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवो के निर्माण, हर घर जल मिशन व जल संरक्षण में ग्राम प्रधानों एवं सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड में महिला ग्राम प्रधान, महिला सरपंच, महिला स्वच्छाग्रही, महिला स्वयं सहायता समूह, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनें धरातल स्तर पर अपनी प्रभावी नेतृत्व क्षमता और कुशल प्रबन्धन के माध्यम से राज्य के विकास में असाधारण योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: शराब नीति के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने किया अरेस्ट (CBI arrested Manish Sisodia), 8 घंटे हुई पूछताछ

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत 04 मार्च से अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष उत्तराखण्ड की दो महिलाओं का चयन भी स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए हुआ है। 04 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत इन्हें सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़े : होलाष्टक शुरू : होलाष्टक (Holashtak) से ही रंगीला हो जाता है समूचा ब्रज, आज मथुरा के बरसाना में खेली जा रही लड्डू मार होली

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जनपद बागेश्वर से सरपंच कविता देवी तथा देहरादून जिले से सरपंच निकिता चौहान को अपने गांवो को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य तथा असाधारण योगदान देने हेतु स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है।

Next Post

Graphic Era में विथ संगम का आयोजन

ग्राफिक एरा (Graphic Era) में विथ संगम का आयोजन देहरादून/मुख्यधारा 27 फरवरी देहरादून ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स सेल वित्तीय संगम का आयोजन किया।इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच वित्त जागरूकता […]
g

यह भी पढ़े