Image

प्रो. ओ.पी.एस. नेगी एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल में नामित

admin
Screenshot 20260306 094325 Gallery

प्रो. ओ.पी.एस. नेगी एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल में नामित

श्रीनगर गढ़वाल/मुख्यधारा

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के पुनर्गठन के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति प्रो.ओम प्रकाश सिंह नेगी को प्रतिष्ठित शिक्षाविद् के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन विश्वविद्यालय के विजिटर द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. नेगी को देश के प्रख्यात शिक्षाविदों की श्रेणी में एकेडमिक काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा। विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल संस्थान की शैक्षणिक नीतियों, पाठ्यक्रम विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली प्रमुख संस्था है।

प्रो. ओ. पी. एस. नेगी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति रह चुके हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनके नामांकन को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके अनुभव से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और नीति निर्धारण को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही

Next Post

उत्तराखंड: 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल वर्ष 2024 -25 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई ₹ 2,73,921 राज्य में वर्ष एमएसएमई […]
uknews 1772714652 1

यह भी पढ़े