Image

चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मुख्य सचिव 

Mukhyadhara
IMG 20260501 WA0042

चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मुख्य सचिव 

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुयी।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों के अंतर्गत मानसून सीजन से पहले भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में जहां भी बोटलनेक्स हैं, उनका सुधारीकरण करते हुए आवश्यक उपकरणों एवं मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर डीजी बीआरओ ले.ज. हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एनएचएआई एवं टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी एवं चमोली जनपद के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के यूएसडीएमए मॉडल से प्रभावित हुआ हिमाचल

उत्तराखण्ड के यूएसडीएमए मॉडल से प्रभावित हुआ हिमाचल चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू यूएसडीएमए की तकनीक-आधारित व्यवस्था से प्रभावित हिमाचल, साझा करेगा आपदा प्रबंधन रणनीति चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग ने जीता हिमाचल का भरोसा, बढ़ेगा अंतरराज्यीय […]
IMG 20260501 WA0046

यह भी पढ़े