दुःखद: जिंदगी की जंग हार गईं संगीता कन्नौजिया (Sangeeta Kannojia), हरिद्वार के लक्सर में एसडीएम के पद पर थीं तैनात। 4 महीने से चल रहा था इलाज  - Mukhyadhara

दुःखद: जिंदगी की जंग हार गईं संगीता कन्नौजिया (Sangeeta Kannojia), हरिद्वार के लक्सर में एसडीएम के पद पर थीं तैनात। 4 महीने से चल रहा था इलाज 

admin
IMG 20220908 WA0012

ऋषिकेश/मुख्यधारा

करीब 4 महीनों तक मौत से जूझने वाली उत्तराखंड लक्सर की एसडीएम रहीं संगीता कनौजिया आखिरकार जिंदगी की जंग हार गईं। ऋषिकेश के एम्स में आज सुबह उप जिलाधिकारी रही संगीता कनौजिया का निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रशासन लॉबी में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि संगीता कन्नौजिया हरिद्वार जिले के लक्सर में उप जिलाधिकारी पद पर तैनात थीं। 26 अप्रैल को रुड़की क्षेत्र के लंढौरा के पास सोलानी पुल पर एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया की गाड़ी पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें ड्राइवर गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें पहले रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर ऋषिकेश के एम्स में रेफर किया गया।

FB IMG 1662622340830

उनकी गर्दन और स्पाइनल में सर्जरी भी की गई थी। हालांकि बीच में खबर आई थी कि संगीता कन्नौजिया की सेहत में कुछ सुधार भी हो रहा है, लेकिन फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। संगीता को एम्स ऋषिकेश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। आखिरकार आज संगीता की मृत्यु हो गई।

CM Dhami ने जताया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम संगीता कन्नौजिया के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Screenshot 20220908 152228 Facebook

Screenshot 20220908 130212 Facebook

1

Next Post

द्वारीखाल : गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलकर ही मिलती है जीवन की दिशा: महेंद्र राणा (Mahendra Rana)

राजकीय शिक्षक संघ अधिवेशन द्वारीखाल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रमुख महेंद्र राणा द्वारीखाल/मुख्यधारा राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड जनपद पौड़ी विकासखण्ड द्वारीखाल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी अधिवेशन में प्रमुख महेन्द्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप […]
IMG 20220908 WA0035

यह भी पढ़े