मंत्री गणेश जोशी ने किया कुठाल गांव पेयजल योजना का भूमि पूजन - Mukhyadhara

मंत्री गणेश जोशी ने किया कुठाल गांव पेयजल योजना का भूमि पूजन

admin
joshi 2

देहरादून/मुख्यधारा 

आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित मसूरी विधानसभा अंतर्गत कुठाल गांव पेयजल योजना के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत योजना की स्वीकृति लागत 171.23 लाख है। योजना के अंतर्गत एक मिनी नलकूप का निर्माण, 400 किलो लीटर क्षमता के एक ओवरहेड वॉटर टैंक का निर्माण तथा संबंधित पाइप लाइन डाले जाने का कार्य प्रस्तावित है।

joshi

योजना के पूर्ण होने पर लगभग 700 परिवारों के 3500 से अधिक लोगों को निर्बाध पेयजल सुविधा का लाभ पहुचेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, विकास एक सतत प्रक्रिया है, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित हो रही भाजपा की सरकार का मस्त लक्ष्य है कि विकास अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। इसी क्रम में विभिन्न आधारभूत सेवाओं का युद्ध स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में सुन्दर सिंह कोठाल, पार्षद, दीपक पुंडीर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत, महेंद्र दुमागा, राहुल रावत, अनुराग, सुरेंद्र सिंह बगरीयाल, संजय पंवार, नजीर अहमद, मनोज, मोनू कोठाल, मोहित बगरीयाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें :बड़ी खबर : आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति : धन सिंह

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम धामी का आया बड़ा बयान

यह भी पढें :सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया Uttarakhand में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ। 14 लाख राशन थैलों का होगा वितरण

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

यह भी पढें : उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

यह भी पढें : बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

Next Post

चमोली : विधायक महेन्द्र भटट ने किया अंतर्राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

चमोली/मुख्यधारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज गोपेश्वर के सभागार में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजन बाल विकास विभाग चमोली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक  महेन्द्र भटट ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ […]
DSC 0396

यह भी पढ़े