Breaking : स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा से करें पूर्ण : संधु - Mukhyadhara

Breaking : स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा से करें पूर्ण : संधु

admin
ss sandhu

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए, साथ ही आम जन को होने वाली परेशानियों को कम से कम किए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि आम जन को परेशानी कम हो इसके लिए कार्यों को छोटे छोटे हिस्सों में किया जाए। एक कार्य के पूर्ण होने के बाद दूसरे काम को शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर करते हुए 3 शिफ्टों में कार्य किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में प्रत्येक रूट पर एवरेज ऑक्यूपेंसी का अध्ययन कर, जिन रूट्स में बसें बढ़ाने की आवश्यकता है उनमें बसें बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट टॉयलेट को ऐप के साथ ही गूगल मैप एवं गूगल टॉयलेट लोकेशन पर भी अपडेट किया जाए, ताकि आमजन को जानकारी आसानी से मिल सके। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए परियोजना को ससमय पर पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढें : गुड न्यूज : CM धामी ने टाॅपर छात्राओं को भेंट किए स्मार्ट फोन

यह भी पढें :बड़ी खबर : आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति : धन सिंह

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम धामी का आया बड़ा बयान

यह भी पढें :सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया Uttarakhand में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ। 14 लाख राशन थैलों का होगा वितरण

यह भी पढें : बड़ी खबर: यशपाल आर्य के आने से 2022 में कांग्रेस को सरकार बनाने से नहीं रोक सकता कोई ‘माई का लाल’: कुंजवाल

Next Post

अंत्योदय व प्राथमिक परिवारों को हर माह मिले समुचित राशन: भट्ट

चमोली/मुख्यधारा सोमवार को विकासभवन कार्यालय में जिला पूर्ति विभाग द्वारा आयोजित अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भटट द्वारा लाभार्थियों को खाद्यान वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निर्धन परिवारों […]
PicsArt 10 11 01.52.14

यह भी पढ़े