मुख्यमंत्री धामी, विस. अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिले BKTC उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

admin
a

मुख्यमंत्री धामी, विस. अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिले BKTC उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

  • श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं की दी जानकारी
  • भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया

देहरादून/मुख्यधारा

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया‌ एवं यात्रा व्यवस्थाओंं की जानकारी दी।

aa

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट सहित विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी देहरादून में भेंट की तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

a 1

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं को बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में यात्रा कुशलता से चल रही है।तीर्थयात्रियों को भगवान के सुगम दर्शन हो रहे है।

a 2

श्री बदरीनाथ धाम में लक्ष्मी गेट के बजाय अब घंटाकर्ण गेट से ही सभी को दर्शन कराये जा रहे है। सभी को एक जैसी दर्शन व्यवस्था में दर्शन‌ हो रहे है।

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे भीनाऊ गांव, देशवासियों से उत्तराखंड आने की अपील की

कृषि मंत्री गणेश जोशी पहुंचे भीनाऊ गांव, देशवासियों से उत्तराखंड आने की अपील की नैनबाग/टिहरी, मुख्यधारा प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी और टिहरी जनपद भ्रमण के दौरान सोमवार को नैनबाग क्षेत्र के […]
j

यह भी पढ़े