वोटर जागरूकता पर महिला चौपाल का आयोजन - Mukhyadhara

वोटर जागरूकता पर महिला चौपाल का आयोजन

admin
PicsArt 10 30 06.25.44

मतदाता पंजीकरण के लिये स्वीप द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा महिलाओं को निर्वाचन के प्रति सशक्त करने के लिए महिला चौपाल का आयोजन किया गया। विधान सभा आगामी चुनावों में प्रतिभाग करने व महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत उपस्थित महिलाओं को जानकारीप्रदान की गयीं।

राजकीय इन्टर कॉलेज, थानो में 30 अक्टूबर, 2021 को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा मतदान की शपथ दिलवायी गयी। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी ।

PicsArt 10 30 06.26.08

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की बी.एल.ओ द्वारा महिलाओं को अपने कार्यों के बारे में बताया गया उन्होने बताया की 01 से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नया पंजीकरण करवाना, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का शोधन, नाम हटावाने पता बदलवाना आदि ऑनलाइन या बी.एल.ओ से मिलकर आसानी से करवाया जा सकेगा। उनके द्वारा फार्म-6, 6क, 7, 8, 8क के बारे में जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में समस्त फार्म प्रदर्शित भी किये गये।

राज्य समन्वयक सुजाता द्वारा उपस्थित महिला मंगल दल, आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्तीयों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व अन्य ग्रामीण महिलाओं का स्वागत कर “महिला वोट” की महत्वता पर चर्चा की गयी उनके द्वारा चुनाव से संबंधित प्रश्नोत्तरी गतिविधि कर जानकार महिलाओं का प्रोत्साहित किया गया। ईवीएम/वीवीपैट का प्रदर्शन कर महिलाओं को वोट डालने संबंधी विस्तृत जानकारी व मॉक पोल करवाया गया। महिलाओं की ईवीएम/वीवीपैट के प्रति जिज्ञासा का समाधान किया गया। हिमांशु नेगी एवं अनुराग गुप्ता द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्थानीय खेल के माध्यम से वोटर कार्ड बनाने, बूथ,वोटर हेल्पलाईन, दिव्यागों की सहायता, बुजुर्गों का पंजीकरण कराया गया।

स्वीप के इस कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा वॉलीबॉल मैच के माध्यम से संदेश दिया गया – खेल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है तो वोट लोकतंत्र के लिए। बालिकाओं ने 18 वर्ष पूरे होने पर अपना वोटर कार्ड बनाने की भी वोटर पंजीकरण डेस्क से जानकारी ली। नुक्कड नाटक द्वारा वोट की महत्वता व वोटर कार्ड बनाने की जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित महिलाओं द्वारा गढ़वाली गीत व नृत्य कर इस कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षित बनाया गया। अन्त में समस्त महिलाओं द्वारा चौफुला लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर एन. पाण्डे, व अन्य स्टाफ द्वारा सहयोग कर प्रतिभाग किया गया

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारम्भ। देखें क्या बोले गृह अमित शाह

 

यह भी पढ़े : Video: गृह मंत्री अमित शाह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : देखें गृह मंत्री अमित शाह का देहरादून कार्यक्रम। ऐसा रहेगा दून का यातायात प्लान

 

यह भी पढ़े : Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का CM ने किया औचक निरीक्षण

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : भाजपा विधायक महेश जीना पर देर रात हमला, घायल

 

यह भी पढ़े :गुड न्यूज़ : देहरादून में हुनर हाट मेले का शुभारंभ। 30 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के 500 हस्त शिल्पकार करेंगे प्रतिभाग

Next Post

बड़ी खबर : कुमायूं मंडल के ऊधमसिंहनगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया सीएम ने कुमाऊँ में एम्स के लिये किया था अनुरोध देहरादून/मुख्यधारा राज्य के उधमसिंहनगर जनपद के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध जमीन पर एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट […]
PicsArt 10 30 08.29.25

यह भी पढ़े