Image

ग्राफिक एरा अस्पताल का कीर्तिमान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Mukhyadhara

डॉ. दिव्या मिश्रा ने एक गर्भवती महिला के पेट से एक साथ 20 फाइब्रॉइड्स निकालकर यह कीर्तिमान रचा

देहरादून/मुख्यधारा
ग्राफिक एरा अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि स्थापित करते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दिव्या मिश्रा ने एक गर्भवती महिला के पेट से एक साथ 20 फाइब्रॉइड्स निकालकर यह कीर्तिमान रचा है।
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने डॉ. दिव्या मिश्रा के इस रिकॉर्ड को दर्ज कर लिया है। यह चिकित्सा क्षेत्र में देश भर में अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें इतनी ज्यादा गांठें एक साथ निकालने के साथ ही मरीज को खतरे से बचा लिया गया है।
गौरतलब है कि यह जटिल ऑपरेशन 2 अप्रैल को ग्राफिक एरा अस्पताल में किया गया था। देहरादून निवासी 34 वर्षीय गर्भवती महिला की बच्चेदानी में बड़ी संख्या में फाइब्रॉइड्स पाए गए, जिससे ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और जटिलताओं का खतरा था। इमरजेंसी लोअर सेगमेंट सीजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) के दौरान डॉ. दिव्या मिश्रा और उनकी टीम ने एक ही सर्जरी में विभिन्न आकार के 20 फाइब्रॉइड्स सफलतापूर्वक निकाले और सुरक्षित डिलीवरी कराई।
graphic era

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस : डा. आर. राजेश कुमार

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस : डा. आर. राजेश कुमार बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी : बंशीधर तिवारी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी आनरेरी […]
IMG 20260518 WA0052

यह भी पढ़े