- हरीश रावत के बारे में छोटा मुंह बड़ी बात न करें महेंद्र भट्ट : धीरेंद्र प्रताप
देहरादून/मुख्यधारा
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा हरीश रावत पर निशाना साधने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह छोटा मुंह बड़ी बात ना करें ।
उन्होंने कहा भगत सिंह कोश्यारी अगर हरीश रावत के कार्यक्रम में आए, उसका कारण यह है कि भगत सिंह कोश्यारी अच्छी तरह जानते हैं हरीश रावत का बहुत लंबा राजनीतिक जीवन है और वह देश के शीर्ष नेताओं में से एक हैं।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत आज भी लाखों कांग्रेसियों की पहली पसंद हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि यदि राज्य में कांग्रेस सरकार आती है तो वह राज्य के नेतृत्व करने वाले लोगों में सर्वप्रिय नेताओं में से एक हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट अक्सर छोटी बातें करते रहते हैं, जिससे उनके भाजपा के अध्यक्ष पद का सम्मान भी गिरता है, जिसका उन्हें ध्यान रखना चाहिए।


