राजकीय इंटर कॉलेज भेटाबडौली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Mukhyadhara
IMG 20260815 WA0015
  • राजकीय इंटर कॉलेज भेटाबडौली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

जागेश्वर/मुख्यधारा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज भेटाबडौली, विकासखंड धौलादेवी में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का माहौल रहा।

IMG 20260815 WA0014

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

IMG 20260815 WA0013

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह मेहता ने किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संकर्षण त्रिपाठी, शिक्षक सोनू कुमार, प्रकाश चन्द्र जोशी, सुशील चन्द्र तिवारी, अजय आर्य, रमेश लाल, मोहित सिंह, शिक्षिकाएं प्रतिभा जोशी, भावना किरमोलिया, हेमा ठाकुली, ग्राम प्रधान प्रकाश चन्द्र भारती, अभिभावक दलीप सिंह गैड़ा, जगत सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता, शेर राम, विरजान सिंह गैड़ा, जगदीश राम, महीपाल सिंह, मोहनी जोशी, मीरा भारती, प्रधान प्रतिनिधि हरीश रावत, पूर्व ग्राम प्रधान मदन भौसोडा, पुष्कर पपोला, कमल बिष्ट, कुन्दन सिंह गैड़ा, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शान से लहराया तिरंगा, एमडीडीए में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शान से लहराया तिरंगा, एमडीडीए में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने […]
IMG 20260815 WA0056

यह भी पढ़े