Image Image

दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मां भगवती और महादेव की पूजा-अर्चना की, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Mukhyadhara
IMG 20261018 WA0004
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही मेरी असली शक्ति

देहरादून/मुख्यधारा

आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया।

IMG 20261018 WA0003 IMG 20261018 WA0006

उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर जयानंद भारती के भवन का होगा जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री घोषणा में हुआ शामिल

स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर जयानंद भारती के भवन का होगा जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री घोषणा में हुआ शामिल 146वीं जयंती पर आयोजित समारोह में संस्कृति मंत्री महाराज ने किया था क्षेत्रीय जनता से वादा बीरोंखाल/मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज […]
IMG 20261018 WA0011

यह भी पढ़े