Image Image

उत्तरकाशी के कांग्रेस प्रभारी बने अभिषेक सिंह

Mukhyadhara
IMG 20261019 WA0001
  • उत्तरकाशी के कांग्रेस प्रभारी बने अभिषेक सिंह
  • विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सौंपी जिलों की जिम्मेदारी

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों और संगठनात्मक क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उत्तरकाशी जनपद का प्रभारी प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह को नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से 18 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन पत्रांक CP/PCC/1535/2026 में पदाधिकारियों को आवंटित दायित्वों की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार अभिषेक सिंह उत्तरकाशी जनपद में कांग्रेस संगठन के समन्वय, गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नियुक्त प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने तथा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जिन प्रदेश पदाधिकारियों को फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, उन्हें आगामी चरण में दायित्व सौंपे जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शीघ्र संगठनात्मक जिम्मेदारियां दिए जाने की बात कही गई है।

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं अभिषेक सिंह

उत्तरकाशी के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी अभिषेक सिंह वर्तमान में देहरादून जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं। अब उत्तरकाशी में उनकी नई जिम्मेदारी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके सामने जिले में कांग्रेस संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय स्थापित करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की चुनौती होगी।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिलों में प्रभारी नियुक्त किए जाने को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अंकिता के बाद भी सवाल कायम : आंकड़े बता रहे हैं, बेटियां कितनी सुरक्षित?

उत्तराखंड: अंकिता के बाद भी सवाल कायम : आंकड़े बता रहे हैं, बेटियां कितनी सुरक्षित? उत्तराखंड में 2022 में 4,337, 2023 में 3,808 और 2024 में 3,342 महिला अपराध दर्ज, 2024 में 530 महिलाओं के अपहरण और 56 हत्याओं के […]
Screenshot 20261019 083110 Chrome

यह भी पढ़े