Image Image

आदर्श चम्पावत के संकल्प को साकार करने की दिशा में पहल, ‘टी गार्डन एक्सपीरियंस’ से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Mukhyadhara
IMG 20261022 WA0036
  • आदर्श चम्पावत के संकल्प को साकार करने की दिशा में पहल, ‘टी गार्डन एक्सपीरियंस’ से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
  • चाय बागानों की प्राकृतिक सुंदरता बनेगी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को मिलेगा विस्तार

चम्पावत/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के अनुरूप जनपद में पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

इसी क्रम में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ योजना के अंतर्गत चम्पावत में ‘टी गार्डन एक्सपीरियंस’ परियोजना स्वीकृत की गई है। परियोजना के माध्यम से चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ते हुए जनपद की विशिष्ट पहचान को और मजबूत किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य चम्पावत के चाय बागानों की प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को परिचित कराना तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास करना है। परियोजना के प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा निविदा जारी की गई है।

चाय बागान आधारित पर्यटन विकसित होने से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। होमस्टे, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प और पर्यटक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

माननीय मुख्यमंत्री की जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाने की परिकल्पना के अनुरूप यह परियोजना प्रकृति, स्थानीय संस्कृति और आजीविका को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे चम्पावत को एक आकर्षक एवं सतत पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के प्रयासों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अभियान जारी देहरादून/मुख्यधारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध […]
IMG 20261022 WA0025

यह भी पढ़े