Image Image

भाजपा, सड़कों पर जनसंघर्षों से खिली पार्टी, अलोकतांत्रिक तरीके से उसे चुनौती देना असंभव : महेंद्र भट्ट

Mukhyadhara
FB IMG 1794034260828
  • विशाल पदयात्रा निकाल, भाजपा ने नकारात्मक एवं अराजक राजनीति को दिया कड़ा संदेश!
  • भाजपा, सड़कों पर जनसंघर्षों से खिली पार्टी, अलोकतांत्रिक तरीके से उसे चुनौती देना असंभव : महेंद्र भट्ट
  • पदयात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, तीसरी बार भाजपा सरकार की गारंटी : भट्ट
  • पदयात्रा का जनसैलाब है प्रमाण, उत्तराखंड विकास,सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ा है!

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा ने देहरादून में विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालकर नकारात्मक एवं अराजक राजनीति करने वालों को जनता का स्पष्ट संदेश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारियों के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पार्टी की तरफ से स्पष्ट किया गया कि भाजपा सड़कों और संघर्षों से खिली, जनता की पार्टी है, उसे सत्ता गलियारों में पली कोई पार्टी सदन और सड़क में यूं ही चुनौती नहीं दे सकती है। प्रदेश में सम्पन्न सभी पदयात्राओं में उमड़ा हुजूम, 27 में तीसरी बार भाजपा सरकार की गारंटी दे रहा है।

सर्वे चौक के पास मंगलादेवी इंटर कॉलेज से निकली इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज द्वारा किया गया। जिसमें सरकार के कैबिनेट गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, खजान दास, सतपाल महाराज, भरत चौधरी, सौरभ बहुगुणा, प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

FB IMG 1794034268449 FB IMG 1794034271761

पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नारे लगाए। साथ ही नकारात्मक एवं अराजक राजनीति करने वालों की पोल खोलते हुए जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि आज देश और प्रदेश विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर भरोसा जताया हुआ है। लेकिन कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियां, जो लगातार जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से नकारी जा रही हैं वह हताश और निराश होकर पूरी संवैधानिक प्रक्रिया को ही ध्वस्त करने में जुट गई है। विदेशी षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर वह देश के हालात है बांग्लादेश नेपाल और फ्रांस जैसे बनाना चाहते हैं। विगत कुछ महीनों से जिस तरह कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों द्वारा सड़कों पर टकराव की राजनीति कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया, वह बेहद निंदनीय है। उनके नेता राहुल गांधी, जो प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती तो देते हैं, लेकिन वे भाजपा के किसी सामान्य कार्यकर्ता के साथ भी चर्चा करने की काबिलियत तक नहीं रखते हैं।

उन्होंने आईना दिखाया कि कांग्रेस पार्टी और विपक्ष सड़क की अराजक राजनीति से देश का रिजिम बदलने की धमकी देते हैं, तो शायद वह कहीं ना कहीं भूल जाते हैं कि भाजपा सड़कों पर जनसंघर्ष करते हुए ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमारे कार्यकर्ता और नेता दिल्ली सत्ता के गलियारों में चक्कर लगाकर यूं ही नहीं बड़े हुए हैं। ऐसे में जिस तरह देश की तरह प्रदेश में भी जगह-जगह पदयात्राओं के माध्यम से जनता का हुजूम सड़कों पर उमड़ रहा है, वह बताने के लिए काफी है कि सदन और सड़क दोनों जगह जनता, भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है।

FB IMG 1794034265008

उन्होंने इसे विपक्षी नकारात्मक एवं अराजक राजनीति के विरुद्ध जनता का स्पष्ट संदेश बताया, जो 27 में लगातार तीसरी बार देवभूमि भाजपा सरकार की गारंटी दे रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में उमड़ा हजारों नागरिकों, देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की जनता विकास,सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों संग भाजपा परिवार ने उमंग व उल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम

पत्रकारों संग भाजपा परिवार ने उमंग व उल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम ​देहरादून/मुख्यधारा भाजपा परिवार द्वारा पत्रकारों के संग दीपावली मिलन कार्यक्रम उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र […]
IMG 20261107 WA0005

यह भी पढ़े