दु:खद : यहां गुलदार की भेंट चढ़ी एक महिला। दहशत में क्षेत्रवासी - Mukhyadhara

दु:खद : यहां गुलदार की भेंट चढ़ी एक महिला। दहशत में क्षेत्रवासी

admin
guldar

रानीखेत/मुख्यधारा

उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक दु:खद खबर अल्मोड़ा के रानीखेत से आई है, जहां एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ऊणी महादेव सड़क मार्ग पर दिखाई दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ऊणी महादेव सड़क मार्ग पर एक शव दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीण व प्रधान देवेंद्र पांडे मौके पर पहुंची। जिस पर शव की शिनाख्त ग्राम पीपली, निवासी ताड़ीखेत की नंदी देवी(86) पत्नी डोल सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि वृद्ध महिला शनिवार शाम दूसरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। जंगली जानवर द्वारा महिला का शरीर क्षत-विक्षत किया गया था।

सूचना पर तहसीलदार और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया महिला की मौत गुलदार द्वारा की गई प्रतीत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

यह भी पढें: दु:खद खबर : सतपुली नयार में डूबने से मंदबुद्धि महिला की मौत

 

यह भी पढें: सियासत : आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के बीच ‘चुनावी मंत्र’ फूंकेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

 

यह भी पढें: पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन प्रतिबंधों के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे पांचवीं तक के सभी स्कूल। पढ़ें SOP

Next Post

आपदा : चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान। बाल-बाल बचे मजदूरों के परिवार

चमोली/मुख्यधारा चमोली जनपद से दैवीय आपदा की घटना सामने आ रही है, जहां आज तड़के बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां बीआरओ मजदूरों के करीब डेढ दर्जन टेंट मलबे में दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली के […]
desaster narayanbagar

यह भी पढ़े