government_banner_ad लोकसभा चुनाव सातवां चरण खत्म, 5 बजे तक 58.34 हुई वोटिंग, अब 4 जून को खुलेगा किस्मत का पिटारा, नतीजों का इंतजार - Mukhyadhara

लोकसभा चुनाव सातवां चरण खत्म, 5 बजे तक 58.34 हुई वोटिंग, अब 4 जून को खुलेगा किस्मत का पिटारा, नतीजों का इंतजार

admin
s

लोकसभा चुनाव सातवां चरण खत्म, 5 बजे तक 58.34 हुई वोटिंग, अब 4 जून को खुलेगा किस्मत का पिटारा, नतीजों का इंतजार

शंभू नाथ गौतम

एक जून को लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो गया। शनिवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण में सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले गए।‌ शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी मतदान हुआ। सबसे बंपर वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई, जबकि बिहार में सबसे सुस्त मतदान हुआ। बिहार — 48.86%, चंडीगढ़ — 62.80%,हिमाचल प्रदेश — 66.56%, पंजाब 55.20%, झारखंड — 67.95%, ओडिशा– 62.46%, उत्तर प्रदेश — 54.00% और पश्चिम बंगाल में 69.89% वोट डाले गए। हालांकि अभी यह मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। आखिरी चरण में पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।

s 1

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम : सुरक्षा बल ही नहीं, अधिकारी भी यात्रियों की जीवन रक्षा के लिए निभा रहे हैं अहम भूमिका

खास बात यह है कि इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री तीसरी बार इस सीट के चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान खत्म हो गया। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभाओं के लिए भी मतदान हुआ। अब दो दिन बाद मतपेटियां नई सरकार का भविष्य तय करने जा रही हैं। भाजपा को पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभालेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में पूरा जोर लगाए हुए है। नई सरकार को लेकर शेयर बाजार भी सक्रिय हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का वक्‍त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच बढ़ता जा रहा है। नतीजे चार जून को आएंगे। 2014-19 के बाद इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ें : रेडियो 90 ऋषिकेश ने किया डॉ. त्रिलोक सोनी का सम्मान

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान सीधे पीएम मोदी पर हमला करते रहे। महंगाई, बेरोजगारी और अग्निवीर के मुद्दों ने राहुल की इस मुहिम को और ज्यादा धार दे दी। रही बची कसर कांग्रेस के घोषणा पत्र जिसे न्याय पत्र का नाम दिया गया, उसमें किए गए वादों ने पूरी कर दी। राहुल गांधी ने जिस खटाखट अंदाज में गरीब परिवार की एक महिला को साल में एक लाख रुपए दिए जाने,बेरोजगार नौजवानों को साल भर की अप्रेंटिस और एक लाख रुपए देने, किसानों को न्यूनतम खरीद मूल्य की कानूनी गारंटी, किसानों का कर्ज माफ करने,अग्निवीर योजना को समाप्त करने और रसोई गैस का सिलेंडर सस्ता करने जैसी घोषणाएं हर चुनावी सभा में की उसने भी न सिर्फ सत्ता पक्ष को विचलित किया बल्कि राहुल की लोकप्रियता में भी इजाफा किया। राहुल के बाद कांग्रेस में प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया।

यह भी पढ़ें : दु:खद: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक की मौत, 8 घायल

भाजपा और पीएम मोदी ने भी अपने ज्यादातर हमलों में राहुल गांधी को ही निशाने पर लेकर उन्हें अपना मुख्य प्रतिद्वंदी बना दिया। भले ही विपक्षी इंडिया खेमे और कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को मोदी के मुकाबले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया लेकिन जिस तरह से पूरे चुनाव प्रचार में विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी सबसे बड़े स्टार प्रचारक बन कर उभरे हैं, उससे मोदी के मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर उनका ही नाम और चेहरा स्थापित हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच चुनावी प्रचार में सीधा मुकाबला हुआ है। हालांकि दोनों ओर से कई दूसरे महारथी भी मैदान में डटे रहे लेकिन अगर चेहरों की बात करें तो आखिर तक आते आते चुनाव मोदी बनाम राहुल पर आकर ही खत्म हुआ है। भले ही भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए खेमे में मोदी के बाद अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान भी चुनावी प्रचार युद्ध में सत्ता पक्ष की कमान संभाले रहे तो दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया समूह में राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, एम.के.स्टालिन, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी ने भी मोर्चा संभाला। अब सबको इंतजार है 4 जून का, जब नतीजे आएंगे। सबके जेहन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी या इंडिया गठबंधन वापसी करेगा ? लोकसभा चुनाव खत्म होते ही प्रत्याशियों की भी धड़कनें बढ़नी शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Health: एम्स में सिरोसिस बीमारी का अब ‘टिप्स’ से होगा इलाज, जानिए क्या है ये रोग

चुनाव नतीजे से पहले इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति–

दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली निवास पर हुई बैठक हुई । बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता बेहद सतर्क हैं। मैं उनमें से हर को उनकी मौजूदगी के लिए धन्यवाद देता हूं। हमने 2024 का चुनाव पूरी पूरी ताकत से लड़ा है और हमें सकारात्मक नतीजे का भरोसा है। खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की 295 और उससे ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है।

यह भी पढ़ें : जीवनदायी जल अप्रत्याशित प्रदूषित (unexpectedly polluted)

खड़गे ने मीडिया से कहा, ‘हम यूनाइटेड हैं, आप हमें डिवाइड क्यों कर रहे हैं। हम सभी लोग एकसाथ हैं। हम एक हैं, एक रहेंगे, हमें डिवाइड करने की कोशिश नहीं करें। इंडिया की बैठक में 23 नेता शामिल हुए। ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं। इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत बड़े नेता शामिल हुए। आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा सीपीएम से महासचिव सीताराम येचुरी नेशनल कांफ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। डीएमके से टीआर बालू पहुंचे। वहीं जेएमएम से कल्पना सोरेन भी पहुंची। एनसीपी शरद गुट से शरद पवार सीपीआई महासचिव डी. राजा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव भी बैठक में पहुंचे और कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी।

Next Post

SGRRU Toppers Conclave: एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान

एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव (SGRRU Toppers Conclave) में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सम्मान पाकर खिले चेहरे, गर्व से अनुभव किए सांझा देहरादून/मुख्यधारा SGRRU Toppers Conclave- एसजीआरआरयू के द्वारा रविवार को टाॅपर्स काॅन्क्लेव […]
IMG 20240602 WA0006

यह भी पढ़े