बड़ी खबर : आज 325 नए कोरोना मामले और 246 मरीज हुए ठीक। चार और मरीजों की मौत

admin
images 43

देहरादून। उत्तराखंड में आज 325 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, जबकि आज 246 मरीज विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 मरीजों की मौत हुई है। अब एक्टिव मामले 3997 हो गए हैं।

शाम को जारी है बुलेटिन के अनुसार आज 4529 सैंपल नेगेटिव, जबकि 325 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आज इन जिलों से आए इतने मरीज

  • हरिद्वार जिले से आज 135 मामले सामने आए हैं।
  • नैनीताल जिले से 62 मरीज सामने आए हैं।
  • देहरादून से 34 नए मामले सामने आए हैं।
  • अल्मोड़ा से 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
  • चमोली से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से 2 मरीज पाए गए।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज तीन लोग पॉजिटिव आए।
  • पिथौरागढ़ जिले से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।
  • रुद्रप्रयाग से 27 नए मामले सामने आए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 16 मरीज आए हैं।
  • उधम सिंह नगर जिले से 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस प्रकार अब तक प्रदेश में 225614 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज जांच के लिए 4896 सैंपल भेजे गए, जबकि अभी भी 13609 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। प्रदेश में अब तक 151 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है और 44 मरीज अन्य राज्यों की वह माइग्रेट कर चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 65.16% है। प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11940 पहुंच गया है, जिनमें से 7748 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

20200815 195343

Next Post

विशिष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए Uttarakhand Police के पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये गए। DGP ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। “विशिष्ट कार्य के लिए […]
FB IMG 1597503245084

यह भी पढ़े