दुःखद खबर: पौड़ी जनपद में बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त (accident), 6 की मौत, 6 लोग घायल - Mukhyadhara

दुःखद खबर: पौड़ी जनपद में बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त (accident), 6 की मौत, 6 लोग घायल

admin
IMG 20220425 WA0021

पौड़ी। जनपद पौड़ी से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक वाहन दुर्घटना(accident) में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना(accident) में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 1 व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में मृत्यु हुई। वहीं 6 घायल हुए व्यकियों को एम्बुलेंस के माध्यम से पाबौ लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर करने के निर्देश दिए।

IMG 20220425 WA0016

जिलाधिकारी तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में घायल हुए व्यक्तियों का हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का बेहतर इलाज करना सुनिश्चित करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोबरी से बारातियों का वाहन वापस लौट रहा था, जिसमे 12 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु तथा 6 लोग गंभीर घायल हुए, मृतक लोगों का पीएम करवाया गया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का उपचार गंभीरता पूर्वक करें।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का निरंतर रूप से जांच करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने प्रमुख अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि जिन घायलों को श्रीनगर अस्पताल रेफर किया जा रहा है उनका उपचार गंभीरता पूर्वक करना सुनिश्चित करें।

वहीं गंभीर घायल कंचन, दीया तथा वीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही 3 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है जिनकी स्थिति डॉक्टर द्वारा सामान्य बताई गई है।

मृतक व्यक्तियों में
(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

घायल व्यक्तियों में
1-रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।
2-कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,
3-प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष।
4- किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़।
5- दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।
6- राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।

 

यह भी पढें: सियासत: प्रीतम सिंह के खिलाफ कौन कर रहा साजिश! प्रीतम बोले: जिन लोगों की इच्छा है, मैं कांग्रेस से चला जाऊं, उनकी मुराद कभी नहीं होगी पूरी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: सीएम धामी (cm dhami) के उपचुनाव के लिए टीम गठित। जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: दु:खद: यमकेश्वर का लाल सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद (shaheed)

 

यह भी पढें: देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम में अधिकारियों के बंपर तबादले (transfer)। देखें सूची

Next Post

ब्रेकिंग: ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई का फेसबुक (facebook) पेज हैक, कोतवाली में शिकायत

ऋषिकेश।  ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई का फेसबुक(facebook) पर किए जाने का मामला सामने आया है। महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाई के जनसंपर्क अधिकारी अजय बिष्ट ने फेसबुक(facebook) वेरिफाइड पेज के साथ छेड़छाड़ किये जाने के सम्बन्ध में ऋषिकेश कोतवाली […]
IMG 20220426 WA0003

यह भी पढ़े