कोरोना अपडेट : आज दून, नैनीताल और उधमसिंहनगर से बढ़े मरीज। अब तक 81% स्वस्थ - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट : आज दून, नैनीताल और उधमसिंहनगर से बढ़े मरीज। अब तक 81% स्वस्थ

admin
corona 1

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3048 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 81% से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में कुल एक्टिव मरीज 498 विभिन्न अस्पतालों  मेें भर्ती हैं। अब तक 27 लोग अन्य प्रदेशों में माइग्रेट कर चुुके हैं। इसके अलावा 42 संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में अब तक 62340 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।  आज भी 1342 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज अस्पतालों से 76 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

इसके अलावा आज 1224 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। हालांकि अभी भी 5753 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश के लिए सुखद बात यह है कि यहां मरीजों की रिकवरी दर 81.40% है।

आज पाए गए मरीजों में सर्वाधिक 21 मामले देहरादून जिले से पाए गए हैं। इसके अलावा 13 लोग नैनीताल जनपद से सामने आए हैं और उधमसिंहनगर जिले से 12 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले से आठ  बागेश्वर जिले से 3, चमोली, हरिद्वार और चंपावत जनपदों से दो-दो मरीज सामने आए हैं, जबकि पिथौरागढ़ जिले से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

20200703 195302

 

Next Post

गढ़वाल के लिए अच्छी खबर : पौड़ी जिले में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर। ट्रस्ट के गठन की अनुमति

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के फलस्वाड़ी गांव में माता सीता का भव्य मंदिर बनाने हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्रस्ट के गठन की अनुमति दे दी है। 12 सदस्यीय इस ट्रस्ट के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री द्वारा नामित किया […]
a 2

यह भी पढ़े