Image

अलर्ट: मंगलवार 2 सितंबर को कई जिलों में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

admin
  • अलर्ट: मंगलवार 2 सितंबर को कई जिलों में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
  • सितंबर में भी थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, प्राकृतिक आपदा से आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित

देहरादून/मुख्यधारा

सितम्बर का महीना आज से शुरू हो गया है, लेकिन बरसात है कि अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में घटित हुई प्राकृतिक आपदाओं ने जनमानस को बुरी तरह प्रभावित किया है।

मौसम विभाग उत्तराखंड ने आगामी कुछ दिनों के लिए प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कई जिलों में मंगलवार 2 सितंबर को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि आज 1 सितंबर को भी रेड अलर्ट के चलते राज्य के सभी जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। लगातार हो रही बारिश से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कई जिलों में मंगलवार 2 सितंबर 2025 को भी कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इसी क्रम में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहने का आदेश जारी किया गया है।

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 01.09.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 02.09.2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेज अलर्ट किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 की धारा 30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रूद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 02.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 02.09.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

FB IMG 1756743236375

IMG 20250901 WA0036 FB IMG 1756738198375 FB IMG 1756737642616 1

FB IMG 1756737642616

FB IMG 1756736584661 1

FB IMG 1756736122803

FB IMG 1756733418784 FB IMG 1756734129985 IMG 20250901 WA0034 FB IMG 1756721690805

Next Post

रेड अलर्ट: देहरादून में भी आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

देहरादून/मुख्यधारा आखिरकार गहन मंथन व सोच-विचार के बाद देहरादून में भी भारी वर्षा के रेड अलर्ट के चलते आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है। आज सुबह 4 बजे सविन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट […]

यह भी पढ़े