आगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेंगे एक-एक लाख : महाराज - Mukhyadhara

आगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेंगे एक-एक लाख : महाराज

admin
s

आगजनी से प्रभावित सभी दुकानदारों को फौरी मदद के तौर पर मिलेंगे एक-एक लाख : महाराज

कहा नुकसान का आंकलन कर की होगी भरपाई

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में आग लगने से 13 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तात्कालिक मदद के रूप में सभी प्रभावित को 1-1 लाख की धनराशि दिये जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए सभी को उक्त धनराशि दिये जाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढें : विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की हर संभव भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रभावित 13 दुकानदारों को फौरी राहत के रूप में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख की मदद दी जा रही है। इसके अलावा प्रशासन को आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। सही आंकलन करने के पश्चात आगजनी से प्रभावित सभी 13 दुकानदारों को हर संभव आर्थिक मदद की जायेगी।

यह भी पढें : प्रेम चंद्र अग्रवाल ने वर्चुअल माध्यम से गैरसैंण में 195.13 लाख की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Next Post

सीएम धामी ने जसपुर में की 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एम.ओ.यू.

सीएम धामी ने जसपुर में की 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एम.ओ.यू. गन्ना किसानों के हित में इस वर्ष गन्ना मूल्य में की गई 20 रू प्रति कुंतल की वृद्धि। […]
p 1 44

यह भी पढ़े