दु:खद (Road accident): चमोली में तैनात पुलिस कांस्टेबल की यहां सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस परिवार ने जताया गहरा दु:ख - Mukhyadhara

दु:खद (Road accident): चमोली में तैनात पुलिस कांस्टेबल की यहां सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस परिवार ने जताया गहरा दु:ख

admin
FB IMG 1667388426089

चमोली/मुख्यधारा

उत्तराखंड पुलिस महकमे के लिए दु:खद खबर आ रही है, जहां चमोली जनपद में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की बीती रात्रि सहारनपुर में सड़क हादसे (Road accident)में निधन हो गया। चमोली पुलिस सहित उत्तराखंड पुलिस महकमे ने आरक्षी के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:खद जताया है।

चमोली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्रधिकारी कार्यालय चमोली में नियुक्त उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबल सुनील रावत का 1 नवंबर की रात्रि में नन्दी बाईपास सहारनपुर(उत्तर प्रदेश) के पास सड़क दुर्घटना (Road accident) में असामयिक निधन हो गया। वह वर्ष 2002 बैच के आरक्षी थे।

वर्तमान में आरक्षी सुनील रावत मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। वह मूल रूप से पौड़ी जनपद के निवासी थे। आरक्षी सुनील रावत बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। नका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है, जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

पुलिस परिवार ने अपनी ओर से शोक संवेदना जताते कहा कि ईश्वर जीवात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

पुलिस ने कहा है कि इस दु:ख की घड़ी में चमोली पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ है और अपने साथी की आकस्मिक मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: दुर्घटना में जान गंवाने वाले कॉन्स्टेबल की पत्नी को उत्तराखंड सरकार ने दी बड़ी राहत, CM Dhami ने सौंपा 50 लाख का चेक

 

यह भी पढें : नई व्यवस्था: आज से देश में डिजिटल करेंसी (Digital currency) की होगी शुरुआत, जानिए क्या है और इसे कैसे करना होगा इस्तेमाल 

 

यह भी पढ़ें : रिश्वत पर कड़ा फैसला : रिश्वतखोर डीएसपी को CM Yogi ने बनाया कांस्टेबल, सजा के साथ दिया सख्त संदेश। भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप

 

यह भी पढें : सवाल : उत्तराखंड शासन से मिले जांच आदेश पर लोनिवि ने मारी कुंडली। विधायक दिलीप रावत व प्रमुख महेंद्र राणा ने की थी घटिया गुणवत्ता वाली सड़क निर्माण व अनियमितता की शिकायत (Gumkhal Silogi Ghattugad road)

 

यह भी पढ़ें : …और समूण देकर उत्तराखंड में छा गया ‘बेडू’ (BEDU), संस्कृति व पहाड़ी उत्पादों के संरक्षण करने की मुहिम

Next Post

ब्रेकिंग : अब विधायकों ने गैरसैंण की बजाय देहरादून में ही शीतकालीन सत्र आयोजित करने की उठाई मांग (Winter session in Dehradun), ये दिया तर्क

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter session in Dehradun) को लेकर कुछ विधायकों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि यह सत्र गैरसैंण में न कराकर देहरादून में ही संपन्न कराया गया। इन विधायकों ने तर्क […]
1667390535968

यह भी पढ़े