'सरहद से अनहद' पुस्तक का बलबीर सिंह राणा ने किया विमोचन - Mukhyadhara

‘सरहद से अनहद’ पुस्तक का बलबीर सिंह राणा ने किया विमोचन

admin
Picsart 21 12 27 13 36 55 958
  • चैन की नींद वतन सोता है, जिन वीरों के पहरे में’
  • कल्यो फ़ूड फेस्टिवल के साथ लोगों ने चखा पहाड़ी भोज।

देहरादून/मुख्यधारा

युद्ध और साहित्य के मोर्चे पर एक साथ डटे बलबीर सिंह राणा ‘अडिग’ की पुस्तक ‘सरहद से अनहद’ का रविवार को धाद के बैनर तले मालदेवता स्थित स्मृति वन में विमोचन किया गया। इस मौके पर राणा ने अपनी कविता ‘चैन की नींद वतन सोता है, जिन वीरों के पहरे में’ का पाठ भी किया। कार्यक्रम में 14 गढ़वाल राइफल के साथी भी मौजूद थे।

पुस्तक विमोचन धाद द्वारा स्मृतिवन में हर माह के चौथे रविवार को आयोजित कल्यो के अवसर पर हुआ।
साहित्यकार डा. नंद किशोर हटवाल ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि बलबीर राणा बहुत संवेदनशील कवि हैं, जो अनुशासित सैन्य जीवन के बावजूद समाज की विसंगतियों को भी दृढृता के साथ अपनी कविताओं में बयां कर रहे हैं।

Picsart 21 12 27 13 37 59 613

साहित्यिक पृष्ठभूमि के न होने के बावजूद बलबीर राणा ने जहां अपनी कविता ‘आड़’ के माध्यम से मां भारती की रक्षा के लिए समर्पण की बात कही है, वहीं छुट्टी में घर आने और बच्चे को देखकर जो भाव मन में उमड़ते हैं, उसको भी खूबसूरती से कविता का लिबास पहनाया है।

साहित्यकार देवेश जोशी ने कहा कि बलबीर राणा की कविताएं कहीं से भी इस बात का बोध नहीं कराती कि वह साहित्य से अछूते हैं। ऐसा लगता है कि साहित्य उनके दिल में रचा-बसा है। भाषाविद् रमाकांत बेंजवाल ने कहा कि राणा की कविताएं जीवन के बहुत करीब हैं। मुख्य अतिथि पद्मश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट ने राणा को महिलाओं के जीवन पर भी कविताएं लिखने को प्रेरित किया।

Picsart 21 12 27 13 34 06 241

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धाद के केंद्रीय अध्यक्ष लोकेश नवानी ने बलबीर राणा की कई कविताओं का जिक्र करते हुए उन्हें संवेदनशील कवि बताया।

इस अवसर पर फंची टीम द्वारा बनाये गए पहाड़ी भोजन का आनंद सभी ने लिया। कल्यो फ़ूड फेस्टिवल में बनाये गए सूंटे के पकोड़े-फड़ की दाल और जख्या फ्राइड राईस- घी और बुरा,पिनालु मेथी के गुटक,मुंगरी का थाली पीठ-( महाराष्ट्र के पाटले से),लौकी का रायता,लाप्सी उर्फ लांगडु़,थैंचा सलाद आकर्षण का केंद्र रहे।

Picsart 21 12 27 13 34 27 011

इस मौके पर साहित्यकार शूरवीर रावत, कैप्टन धर्मेंद्र राणा, कैप्टन केदार सिंह, कैप्टन रामप्रसाद पुरोहित, कलम मियां, महिपाल सिंह कठैत, कलम सिंह राणा, सरोजिनी देवी, अंजना कंडवाल, रक्षा बौड़ाई, मनोज भट्ट, दर्द गढ़वाली, पुष्पलता ममगाईं, बीना कंडारी, आदि मौजूद थे। संचालन शान्ति प्रकाश जिज्ञासू ने किया।

 

यह भी पढ़े : Breaking : PM मोदी की रैली के लिए इन अधिकारियों को दी जिम्मेदारी। 30 दिसंबर को करेंगे हल्द्वानी में संबोधित

 

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग : PWD में अभियंताओं के बंपर तबादले। देखें पूरी सूची

 

यह भी पढ़े: दुःखद: यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़े: सियासत: आखिर प्रदेश सरकार नहीं कर पायी कद्दावर नेता हरक सिंह रावत की अनदेखी। देखें डिनर टेबल पर सीएम धामी व हरक सिंह के ठहाके

 

बड़ी खबर:बड़ी खबर: जब अचानक सीएम आवास पहुंचे हरक सिंह रावत। सीएम से हो रही मुलाकात

 

बड़ी खबर: Breaking: हरक सिंह मामले में सुबोध उनियाल ने दी ये सफाई। बोले: ये था मामला

 

यह भी पढ़े:Breaking: सोशल मीडिया में घूम रहा मंत्री जी का सिफारिशी पत्र!

Next Post

Big breaking: उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पढें पूरे दिशा निर्देश यह भी पढें: बड़ी खबर: कोटद्वार सीट बदलने को लेकर हरक सिंह का बड़ा बयान। यमकेश्वर […]

यह भी पढ़े