राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हाल जानने पहुुंची फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला - Mukhyadhara

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हाल जानने पहुुंची फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला

admin
manisha koirala

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हाल जानने पहुुंची फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला

भारतीय सिने जगत की विख्यात अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल जाना। मनीषा कोइराला स्वयं कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति और जीवटता से कैंसर को हराया।

अस्वस्थ चल रहे सांसद बलूनी 3 माह से अधिक समय से मुंबई में अपना उपचार करा रहे हैं। इससे पूर्व कैंसर को मात देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सांसद बलूनी से भेंट की थी। वह कैंसर के क्षेत्र में सांसद बलूनी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं।

सांसद बलूनी के हाल-चाल लेने आई मनीषा कोइराला ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किन जानकारियों और जागरूकता से समय रहते कैंसर को मात दी जा सकती है। उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति को भी उपचार का अहम हिस्सा बताया। सुश्री कोइराला ने उपचार के दौरान और बाद की जीवन शैली और दिनचर्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां व सावधानियां भी साझा की।

जिस तरह कैंसर को हराकर युवराज सिंह ने मुख्य क्रिकेट में वापसी की थी उसी तरह मनीषा कोइराला भी पुनः अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और काम कर रही हैं। सांसद बलूनी ने उनकी सदाशयता के लिए आभार जताया और मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

Next Post

कोटद्वार व पौड़ी में यातायात नियमों के उल्लंघन में 5406 वाहनों का चालान

कोटद्वार व पौड़ी में यातायात नियमों के उल्लंघन में 5406 वाहनों का चालान 11 से 17 जनवरी 2020 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह पौड़ी। कोटद्वार एवं पौड़ी में यातायात नियमों के विभिन्न मामलों में 5406 वाहनों का चालान किया गया है, […]
pauri

यह भी पढ़े