आस्था: बाबा नीम करोली महराज (neem karoli) जी के दर्शन करने पहुंचे cm dhami, पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना - Mukhyadhara

आस्था: बाबा नीम करोली महराज (neem karoli) जी के दर्शन करने पहुंचे cm dhami, पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

admin
IMG 20220515 WA0005

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन (रविवार) को नैनीताल क्लब में सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना।

IMG 20220515 WA0007

इसके उपरांत सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम में पहुंचकर बाबा नीम करोली महराज (neem karoli) जी के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व(neem karoli) मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कहीं।

IMG 20220515 WA0006

इसके उपरांत सुबह 11:22 बजे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला पाधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी, अनिल कपूर डब्लू, भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एव भक्तो जनों की भारी जन समूह उपस्थित रहा।

Next Post

एक नजर: फटी जींस के बयान पर एक बार फिर बोले सांसद तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat), फटा कपड़ा हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं

श्रीनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) ने कहा कि वह अपने फटी जींस पर दिए गए पुराने बयान पर कायम हैं, क्योंकि फटे कपड़े हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं रहे हैं। गत […]
1652669249010

यह भी पढ़े