उत्तराखंड से बड़ी खबर: बच्ची से दुष्कर्म व हत्या करने वाले को फांसी की सजा - Mukhyadhara

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बच्ची से दुष्कर्म व हत्या करने वाले को फांसी की सजा

admin
1648353627981
हरिद्वार/मुख्यधारा
उत्तराखंड में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, जहां हरिद्वार की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा (fansi ki saja)
सुनाई गई है। यही नहीं उस पर 1 लाख 30 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
शासकीय अधिवक्ता आदेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला 20 दिसंबर 2020 का है। नगर कोतवाली हरिद्वार निवासी 10 साल की बच्ची राम तीरथ यादव से पतंग लेने के लिए घर से निकली, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान आसपास की बच्चों से जानकारी में यह बात निकलकर आई कि रामतीर्थ यादव पतंग दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। शिकायत पर पुलिस ने रामतीर्थ और उसके मामा राजीव कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
पुलिस की सख्ती के आगे रामतीर्थ टूट गया और उसने सब कुछ उगल दिया। उनकी निशानदेही पर बच्ची का शव राजीव कुमार के घर से बरामद किया गया।
पुलिस की जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और उसके बाद उसकी गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी गई।
मामले में विशेष पोक्सो जज अंजलि नौलियाल ने दोषी को फांसी की सजा fansi ki saja सुनाई है। इसके अलावा ₹ 1,30,000 का अर्थदंड भी लगाया है, जबकि सह अभियुक्त राजीव कुमार को साक्ष्य छुपाने का दोषी मानते हुए 5 साल की कैद और एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

 

यह भी पढें: सियासत: …जब अचानक पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी (cm pushkar dhami)

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल(Premchand agrawal) को मिली ये अहम जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: उत्तराखंड को मिली प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष। ऋतु खंडूड़ी बनी निर्विरोध विस. अध्यक्ष

 

यह भी पढें: Uttarakhand: covid-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देश, पढें आदेश

Next Post

उत्तराखंड: कांग्रेस (congress uttarakhand) में नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर विभिन्न गुटों में खींचतान, फाइनल नहीं हो पाया कोई नाम

मुख्यधारा/देहरादून  विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मिली हार से उत्तराखंड कांग्रेस (congress uttarakhand) अभी संभल नहीं पाई है। इस बार कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं। जिनमें से नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाना है। हालांकि इसका फैसला भी […]
congress uttarakhand

यह भी पढ़े