Image

पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से दी विदाई

Mukhyadhara
IMG 20260520 WA0004
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से दी विदाई

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

IMG 20260520 WA0006 2

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि जननायक मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द खण्डूड़ी को एसजीआरआर परिवार का शत शत नमन देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण […]
IMG 20260519 WA0007

यह भी पढ़े