भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल - Mukhyadhara

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल

admin
18 07 2019 18locmla 19411464 92416221 m
बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि सड़क मार्ग को भी प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जहां आपकी निजी कारणों से नहीं जा पा रहे हैं, प्रभारी मंत्री को वहां अनिवार्य रूप से भेजने की व्यवस्था की जाए।
 भारतीय जनता पार्टी के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया पर
 मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मित्रों आज मन काफी दुखी है। मैं और मुख्यमंत्री जी गोपेश्वर नहीं आ पाए। भट्ट ने कहा कि आज आपदा प्रबंधन की समीक्षा होनी थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह भी सत्य है कि आपदा वर्षा ऋतु में ही आती है और मौसम का पूर्वानुमान भी इसी मौसम में फेल होता है।
बावजूद इसके विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा है कि सड़क मार्ग को भी प्राथमिकता में रखना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जहां आप किसी कारण से नहीं जा पा रहे हो, प्रभारी मंत्री जी को अनिवार्य रूप से वहां भेजने की व्यवस्था की जानी प्रदेश व पहाड़ हित में है।
IMG 20190915 WA0015
 उन्होंने यह भी कहा कि आपदा विषय केवल सरकारी अधिकारियों पर नहीं छोड़ा जा सकता। इसके लिए सरकारी तंत्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इसके बिना किसी भी सफलता की कामना नहीं की जा सकती।
 बहरहाल मुख्यमंत्री को संबोधित उनके इस सवाल खड़ा करने के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
Next Post

देहरादून में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दून पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी मुहिम में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारियों के द्वारा शहर के विभिन्न थानों में देर रात अभियान चलाया गया। 2 दिन में […]
IMG 20190916 WA0000

यह भी पढ़े