विकासखण्ड स्तरीय शरद/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने किया शुभारंभ

admin
d 1 40

विकासखण्ड स्तरीय शरद/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने किया शुभारंभ

द्वारीखाल/मुख्यधारा

द्वारीखाल ब्लाक के डाडामण्डी खेल मैदान में शरद/शीतकालीन प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 सुरेन्द्र सिंह नेगी, समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं स्वागत गान किया।

j 1 15

मुख्य अतिथियों को मार्च पास की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा द्वारा ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ करने की घोषणा की।

डाडामण्डी पंहुचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यक्रम आयोजको एंव छात्र छात्राओं ने वाद्य यंत्रों के साथ फूल मालाओं से मुख्य अतिथि महेन्द्र राणा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : देहरादून में शराब दुकानदारों के हौसले बुलंद, डीएम को ही बेच दी ओवर रेट (Overrate) में बोतल, लगाया 50 हजार का जुर्माना, हड़कंप

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी तथा सभी ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया।

j 2 1

ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, ये हमारे शरीर एवं मन को भी चुस्त दुरस्त रखता है। आज खेलों में भी छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकती हैं। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण व लाभ दिया जा रहा है, जो छात्र-छात्राएं इन खेल प्रतियोगिताओं में अपना स्थान नही बना पाई है, उनको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अगली बार जोश-खरोश के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। साथ ही जिस खेल में रुचि हो, उस पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा लगातार प्रयास करते रहें। 100 मी0 जूनियर वर्ग बालक दौड़ में प्रथम स्थान अंकुश, प्रा0वि0 खरीक, संकुल खरीक, द्वितीय स्थान कृष रावत, मार्डन पब्लिक स्कूल सतपुली, संकुल राजखिल, तृतीय स्थान रोशन सिह, रा0पू0मा0वि0 जुयालगाॅव, तथा 100मी0 बालिका दौड़ में प्रथम स्थान सोनाक्षी चैधरी, शिशु मन्दिर डाडामण्डी, संकुल सिंराई, द्वितीय स्थान कु0 निधि, पू0मा0वि0 जुलालगाॅव, संकुल सुराडी, तथा तृतीय स्थान कु0मोहिता, प्रा0वि0 बमोली, संकुल सुराडी ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : पितृपक्ष : श्राद्ध पक्ष को लेकर रही भ्रम की स्थिति, 15 दिन पितृपक्ष में पूर्वज आशीर्वाद देने पृथ्वी लोक पर आते हैं, श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को मिलती है शांति

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, राजमोहन सिह नेगी, यशपाल सिह, प्रधान ग्राम पंचायत बौंठा चन्द्रमोहन सिह चैधरी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिह नेगी, प्रधान गहली जितेन्द्र सिह गुंसाई, डबोली भुवनेश डबराल, बल्ली ऊषा देवी, रिंगवाडगाॅव मुन्नी देवी, तोली सीमा देवी, मलेथा रविन्द्र डोबरियाल, लोषण जगमोहन देवरानी, सिंराई आनन्दमणी बडथ्वाल, लंगूरी कमलेश्वरी देवी, जमेली नीलम देवी, भैडगाॅव सुनीता देवी, भलगाॅव प्रभाकर डोबरियाल, धारी किरन देवी, भूतपूर्व सैनिक राजेश बिष्ट, संजीव जुयाल, संजय राणा चैलूसैण, विद्यालय परिवार से उपस्थित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं, छात्र एवं छात्राएं, ब्लाॅक अध्यक्ष रा0प्रा0शिक्षक संघ भीम सिह बिष्ट, खेल समन्वयक प्रमोद घनसेला, खेल सह समन्वयक रघुवीर कठैत, महामंत्री प्रा0शिक्षक संघ नरेन्द्र चैहान, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक बडथ्वाल, प्रधानाचार्य बशिंज्ञाणा पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य राजबाट संजय ध्यानी, जिला मंत्री प्रा0शिक्षक संघ मनीष खंण्डूडी, पूर्व जिला मंत्री प्रा0शिक्षक संघ दीपक नेगी, विकास खण्ड से प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी राजीव ध्यानी, राम रतन निवाडी, बी0एम0एम0, मनमोहन बिष्ट पूर्व एडीओ पंचायत एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

j 3

यह भी पढ़ें : येलो अलर्ट : उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा में ग्लोबल एजुकेशन फेयर

ग्राफिक एरा में ग्लोबल एजुकेशन फेयर देहरादून/मुख्यधारा ग्राफिक एरा में आयोजित ग्लोबल एजुकेशन फेयर में छात्र-छात्रओं को विदेश में पढ़ने व करियर बनाने के अवसरों की जानकारी दी गई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक आडिटोरियम में आज ग्लोबल एजुकेशन […]
g 1 15

यह भी पढ़े