चमोली : सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का शुभांरभ - Mukhyadhara

चमोली : सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का शुभांरभ

admin
img 2 1

चमोली/मुख्यधारा

चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ से 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का शुभांरभ करेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सवाड़ पहुॅचकर शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

सैन्यधाम निर्माण से संबधित शहीद सम्मान यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पंचायत भवन सवाड़ में कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान मंत्री ने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक में माल्यापर्ण एवं श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया।

img 6
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी का कतर्व्य है। केन्द्र और राज्य सरकार निरतंर शहीदों के हितों के लिए काम कर रही है। शहीदों के सम्मान में देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम की स्थापन की जा रही है।
सैन्य धाम में शहीदों के मंदिर, म्यूजियम, थिएटर, शहीदों के चित्र व उनका विवरण सहित हथियारों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शैन्य धाम के शिलान्यास के लिए प्रत्येक शहीद के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी को कलश में एकत्र कर पूरे सम्मान के साथ देहरादून भेजा जाएगा। इस दौरान शहीदों के परिवार को सम्मान स्वरूप ताम्रपत्र व शॉल भेंट किया जाएगा।
img 9
उन्होंने बताया कि गढ़वाल मडंल में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 अक्टूबर को सवाड़ गांव से तथा कुमांऊ मंडल में पिथौरागढ के मुनाकोट से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
सवाड़ से 21 अक्टूबर को शुरू होने जा रही शहीद सम्मान यात्रा व्यवस्थाओं का आज जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और उत्साह के साथ शहीद सम्मान यात्रा पूरी तरह से सफल होगी। सैनिक कल्याण मंत्री के सवाड़ पहुॅचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
img 8
इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख देवाल दर्शन सिंह दानू, पूर्व राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व विधायक जीएल शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवा, एसडीएम सुधीर कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हेमंत कुमार, कर्नल एसएच रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता, भूतपूर्व सैनिक एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।

यह भी पढ़ें : Breaking : नशे के तीन सौदागरों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

यह भी पढ़ें :दुःखद : भारी बारिश से मजदूरों का टेंट व कच्चा घर मलबे से क्षतिग्रस्त, चार की मौत। CM ने ली जानकारी

 

यह भी पढ़ें : Breaking : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर ली बारिश से बचाव व तैयारियों की जानकारी। दिया मदद का भरोसा

 

यह भी पढ़ें : दुःखद : जन्मदिन का सामान लाने गए तीन दोस्तों की कार के ऊपर पलटा लकड़ी से लदा बड़ा ट्रक, तीनों की दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़ें :पहाड़ों की हकीकत : 2013 की आपदा में बहा “सेरा गांव का पुल” नहीं बना आज तक। बरसात में कट जाता है संपर्क

 

यह भी पढ़ें : दुःखद : चमोली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, चार घायल

Next Post

ब्रेकिंग : 200 श्रद्धालुओं को चंपावत पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू। बाटनागाड़ टनकपुर में फंस गए थे सभी

चम्पावत/मुख्यधारा  भारी बारिश के बीच बाटनागाड़ टनकपुर में फंसे मां पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे लगभग 200 श्रद्धालूओं को जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जनपद चम्पावत में पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को अनावश्यक आवाजाही नही […]
champwat

यह भी पढ़े