दुःखद : भारी बारिश से मजदूरों का टेंट व कच्चा घर मलबे से क्षतिग्रस्त, चार की मौत। CM ने ली जानकारी - Mukhyadhara

दुःखद : भारी बारिश से मजदूरों का टेंट व कच्चा घर मलबे से क्षतिग्रस्त, चार की मौत। CM ने ली जानकारी

admin
desaster majdur tent

पौड़ी/चंपावत, मुख्यधारा

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शुरू हुई बारिश आफत की बाशिश शुरू हुई। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं पौड़ी एवं चंपावत जनपद से बुरी खबर सामने आ रही है। जहां भारी बारिश के बाद मलबे की चपेट में आने से लैंसडौन में तीन, जबकि चंपावत जनपद में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंसडौन में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूरों के टेंट भी समीप ही लगे हुए थे। दो दिनों से बारिश होने के कारण मजदूर अपने टेंट में मौजूद थे। इस दौरान मलबे का सैलाब आया और टेंट को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

इसके अलावा चंपावत के सेलाखोला में एक कच्चा घर मलबे की चपेट में आ गया। जिससे एक महिला की जान चली गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से मुख्यमंत्री ने फोन से वार्ता कर ताजा अपडेट लिया।

जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा जानकारी दी गई कि तहसील लैंसडौन के क्षेत्रान्तर्गत छप्पर गिरने से 03 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 02 लोग घायल हो गये थे। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग ने जानकारी दी कि श्री केदारनाथ में कल तक 06 हजार श्रद्धालु थे। जिसमें से चार हजार वापस आ गये हैं। शेष 02 हजार सुरक्षित स्थानों पर है।

cm 18

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बारिश के कारण यदि कोई राजमार्ग बाधित होता है, तो उनमें आवागमन जल्द सुचारू करने के लिए पूरी व्यवस्था हो। जिन क्षेत्रों में अधिक वर्षा हो रही हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाय। मुख्यमंत्री सुबह से सभी जिलाधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल, जितेन्द्र सोनकर, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

आपदा में जान गंवाने वालों में 49 वर्षीय समूना, 40 वर्षीय सपना एवं चार साल की अबोध बालिका अबीसा सभी निवासी नेपाल शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल के ही नियाल व रबिया घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Breaking : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर ली बारिश से बचाव व तैयारियों की जानकारी। दिया मदद का भरोसा

 

यह भी पढ़ें : दुःखद : जन्मदिन का सामान लाने गए तीन दोस्तों की कार के ऊपर पलटा लकड़ी से लदा बड़ा ट्रक, तीनों की दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़ें :पहाड़ों की हकीकत : 2013 की आपदा में बहा “सेरा गांव का पुल” नहीं बना आज तक। बरसात में कट जाता है संपर्क

 

यह भी पढ़ें : दुःखद : चमोली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, चार घायल

 

यह भी पढ़ें :बड़ी खबर : पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने वाला राज्य बना उत्तराखंड

Next Post

Breaking : नशे के तीन सौदागरों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Operation Blue के तहत पुलिस का नशे के तस्करों पर शिकंजा 30 नशे के इंजेक्शन 01 सीरिंज व 155 लीटर कच्ची शराब के साथ 03 व्यक्तियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। नैनीताल/मुख्यधारा प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा […]
PicsArt 10 18 05.53.50 1

यह भी पढ़े