Breaking : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर ली बारिश से बचाव व तैयारियों की जानकारी। दिया मदद का भरोसा - Mukhyadhara

Breaking : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर ली बारिश से बचाव व तैयारियों की जानकारी। दिया मदद का भरोसा

admin 1
raing in uttarakhand

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के क्रम में दो दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और उत्तराखंड की जानकारी ली। इससे पहले सीएम धामी भारी ने बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली एवं केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

amit shah homeminister

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमले पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर हैं।

cm pushkar dhami

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के 01 से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम हो। यात्रियों को असुविधा न हो।

 

यह भी पढ़ें : दुःखद : जन्मदिन का सामान लाने गए तीन दोस्तों की कार के ऊपर पलटा लकड़ी से लदा बड़ा ट्रक, तीनों की दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़ें :पहाड़ों की हकीकत : 2013 की आपदा में बहा “सेरा गांव का पुल” नहीं बना आज तक। बरसात में कट जाता है संपर्क

 

यह भी पढ़ें : दुःखद : चमोली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, चार घायल

 

यह भी पढ़ें :बड़ी खबर : पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने वाला राज्य बना उत्तराखंड

Next Post

CM धामी ने की पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नाम पूर्व CM पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल स्टेट) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के सपूत स्व. नारायण […]
ex cm nd tiwari

यह भी पढ़े