दर्दनाक हादसा (Accident): पौड़ी गढ़वाल में बरातियों से भरी बस नयार नदी में गिरी, मातम में बदली खुशियां। 6 शव बरामद। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा (Accident): पौड़ी गढ़वाल में बरातियों से भरी बस नयार नदी में गिरी, मातम में बदली खुशियां। 6 शव बरामद। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

admin
FB IMG 1664897208731
पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा
जनपद पौड़ी गढ़वाल के वीरोंखाल क्षेत्र से आज बड़ी दुखद खबर आ रही है, जहां बारातियों से भरी एक बस नयार नदी में जा(Accident) गिरी। इस हादसे(Accident) में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।
FB IMG 1664900366746 FB IMG 1664900357543
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बारातियों से भरी एक बस लालढांग से पौड़ी गढ़वाल के काड़ातल्ला जा रही थी। बताया गया कि जैसे ही बस बीरोंखाल की सिमडी बैंड के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते खाई में गिरते हुए नदी में जा गिरी। बस में करीब 40 बरातियों के सवार होने की सूचना है।
FB IMG 1664900349086
बताया गया कि 6 बारातियों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य शवों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटी हुई है, किंतु रात्रि के कारण अंधेरा छाने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
Screenshot 20221004 214930 Facebook
बस दुर्घटना की खबर जैसे ही दुल्हन और दूल्हे के गांव पहुंची, खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। इस बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Screenshot 20221004 212912 Twitter Screenshot 20221004 212929 Twitter

जिला सूचना पौड़ी गढ़वाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद आपदा कंट्रोल रूम को शाम 7 बजे बाद दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पौड़ी के बीरोंखाल और रिखणीखाल के बीच सिगड़ीगांव में बारातियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, और मुख्य विकास अधिकारी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

जिलाधिकारी ने समस्त IRS सिस्टम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तत्काल मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी इला गिरि ने कंट्रोल रूम की कमान संभालकर घटना से जुड़ी हर अपडेट लगातार प्राप्त कर रही हैं।

इस दौरान कंट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच चुकी है और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हुई है।

 

यह भी पढें : वीडियो : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल ही गया बुलडोजर

 

यह भी पढें : दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या

Next Post

ब्रेकिंग: बस दुर्घटना (Bus accident) की सूचना मिलते ही सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश। CM के बुधवार के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित

CM धामी के बुधवार के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित मुख्यधारा पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से दुर्घटना […]
IMG 20221004 WA0111

यह भी पढ़े