ब्रेकिंग: बस दुर्घटना (Bus accident) की सूचना मिलते ही सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश। CM के बुधवार के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: बस दुर्घटना (Bus accident) की सूचना मिलते ही सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश। CM के बुधवार के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित

admin
IMG 20221004 WA0111

CM धामी के बुधवार के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित

मुख्यधारा
पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बस दुर्घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी वार्ता की तथा स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हरसंभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में हुई घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इन दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

Screenshot 20221004 212929 Twitter

Screenshot 20221004 214930 Facebook

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा (Accident): पौड़ी गढ़वाल में बरातियों से भरी बस नयार नदी में गिरी, मातम में बदली खुशियां। 6 शव बरामद। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

 

यह भी पढें : वीडियो : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल ही गया बुलडोजर

 

यह भी पढें : दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या

Next Post

दुःखद (Bus accident Video) हमेशा के लिए अपनों को जख्म दे गई ये शादी। बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से 25 लोगों की गई जान, 21 घायल

धुमाकोट/ मुख्यधारा धुमाकोट क्षेत्र के अंतर्गत बीरोंखाल और रिखणीखाल के बीच मंगलवार शाम को बारातियों को लेकर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त (Bus accident) होने के उपरांत एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और अन्य विभागों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों के […]
Screenshot 20221004 225617 WhatsApp

यह भी पढ़े