बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन (Madhuri Dixit's mother passed away), आज शाम मुंबई में होगा अंतिम संस्कार - Mukhyadhara

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन (Madhuri Dixit’s mother passed away), आज शाम मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

admin
IMG 20230312 WA0008

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन (Madhuri Dixit’s mother passed away), आज शाम मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

मुख्यधारा डेस्क 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का आज मुंबई में निधन हो गया है। माधुरी की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का निधन स्वाभावित तरीके हुआ है।

वहीं माधुरी दीक्षित ने भी खुद इस दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’।

माधुरी अपनी मां स्नेहलता के बेहद करीब थी। पिछले साल उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं आई। कहते हैं ना कि एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त उसकी मां होती है। आपने मेरे लिए जो किया, जो सबक सिखाया, वो आपका मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। मैं हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।

मां से पहले माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनका निधन 13 सितंबर, 2013 को मुंबई में हुआ था। पिता के बाद सिर से मां का साया उठने के बाद माधुरी बेहद दुखी हैं।

Next Post

डोईवाला महाविद्यालय (Doiwala College) में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 

डोईवाला महाविद्यालय (Doiwala College) में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ डोईवाला/मुख्यधारा शनिवार 11 मार्च को  शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन के अवसर […]
IMG 20230312 WA0017

यह भी पढ़े