Image

मथुरा में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का लिया आशीर्वाद

admin
IMG 20260416 WA0029
  • मथुरा में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का लिया आशीर्वाद

मथुरा/देहरादून, मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा स्थित गऊ ग्राम परखम में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का श्रवण किया।

IMG 20260416 WA0030

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृंदावन में श्री बांके बिहारी के दर्शन किए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना कर श्री बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृंदावन में इस्कॉन द्वारा स्थापित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन पूजन कर उनके आशीर्वाद लिया।

Next Post

बड़ी संख्या में सीमांत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने की भाजपा ज्वाइन

बड़ी संख्या में सीमांत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने की भाजपा ज्वाइन देहरादून/मुख्यधारा सीमांत क्षेत्र से संख्या में आए पूर्व सैनिकों ने आज भाजपा सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर सभी ने एक स्वर में स्वीकारा कि सैनिक के नाते […]
IMG 20260416 WA0033

यह भी पढ़े