चैलूसैंण में नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष गुणपाल सिंह नेगी का कांग्रेसियों ने किया स्वागत - Mukhyadhara

चैलूसैंण में नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष गुणपाल सिंह नेगी का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

admin
PicsArt 07 29 04.15.35

द्वारीखाल/मुख्यधारा

आज कांग्रेस मुख्यालय द्वारीखाल चैलूसैंण में नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष गुणपाल सिंह नेगी का स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय चैलूसैंण में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि विगत 20 वर्षो से विधानसभा यमकेश्वर में बी0 जे0 पी0 उम्मीदवार जीतता आया है, परन्तु इस बार हम कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताएंगे।

अपने सम्बोधन में नव नियुक्त अध्यक्ष गुणपाल नेगी ने न्याय पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्ति करने को कहा गया तथा माह अगस्त में न्याय पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा। उन्होंने सभी को साथ चलने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा युवाओं को तरजीह ही जा रही है। उसी परिपेक्ष में यमकेश्वर विधानसभा में ब्लाॅक अध्यक्ष युवा बनाए गए हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, निशा बिष्ट महिला अध्यक्ष, मनपुरा देवी कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, हिमांशु रावत ब्लाॅक युवा संगठन अध्यक्ष, राजेश बिष्ट अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन, मनमोहन सिंह बिष्ट, राकेश असवाल, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, संजीव जुयाल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने को अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का करें अध्ययन : धामी

उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक टाइगर की उपस्थिति स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिये अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का अध्ययन करने के निर्देश दिये देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर […]
CM Photo 12 dt 29 July 2021

यह भी पढ़े