Chardham yatra 2023: चार धाम आने वाले 1000 व्यक्तियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति की 10 करोड़ दुर्घटना बीमा की स्कीम - Mukhyadhara

Chardham yatra 2023: चार धाम आने वाले 1000 व्यक्तियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति की 10 करोड़ दुर्घटना बीमा की स्कीम

admin
IMG 20230416 WA0003

Chardham yatra 2023: चार धाम आने वाले 1000 व्यक्तियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति की 10 करोड़ दुर्घटना बीमा की स्कीम

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऋषिकुल कॉलेज मैदान, हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति के सद्भभावना सम्मलेन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरिद्वार/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकुल कॉलेज मैदान, हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सद्भभावना सम्मलेन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकुल मैदान में चाहर दिवारी के निर्माण कार्य को घोषणा की। इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री श्री धामी को आगामी चार धाम यात्रा में आने वाले 1000 श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना बीमा चेक सौंपा गया।

IMG 20230416 WA0005

उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले प्रति यात्री के लिए 1 लाख की बीमा करवाई जा रही है। चार धामों के लिए 1000 व्यक्तियों के लिए कुल 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा समिति द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए जा रहे मानवता के कार्य अति सराहनीय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है।

आज जी-20 के कार्यक्रम देश के कोने कोने में कराए जा रहे हैं, ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक इस महासम्मेलन का प्रतिभागी बन सके।

उन्होंने कहा आज सरकार की योजनाओं का निर्वाण अंत्योदय पर केंद्रित रहता है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक किस प्रकार योजनाओं का लाभ पहुंचे इस पर हर स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाता है। pm मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है।

IMG 20230416 WA0004

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने आगामी चार धाम यात्रा की पूर्ण तैयारियां कर ली है। राज्य आगामी चार धाम यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा बीते 1 साल में राज्य सरकार ने कई कार्य किए हैं। समान नागरिक संहिता पर कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य के विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण के मामले सामने आए है। उन्होंने कहा सरकारी भूमि पर किसी को भी अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। जिन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है, उन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरि है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें: ब्रेकिंग: MDDA देहरादून में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें सूची

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: माफिया अतीक (Mafia Atiq) और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में देर रात गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

 

यह भी पढें : अच्छी खबर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (Shri Mahant Indiresh Hospital) ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, मरीज़ को लगा दुनिया का सबसे छोटा लीडलैस पेसमेकर

Next Post

भाजपा की प्रेरणा मोदी (Modi), सहयोगी रहे लालू कांग्रेस के हीरो: चौहान

भाजपा की प्रेरणा मोदी, सहयोगी रहे लालू कांग्रेस के हीरो: चौहान देहरादून/मुख्यधारा भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत के सरकार के कामकाज पर किये कटाक्ष पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत देश […]
Screenshot 20230416 160455 WhatsApp

यह भी पढ़े