पुरिया स्मारक महोत्सव (Puriya Memorial Festival) में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

पुरिया स्मारक महोत्सव (Puriya Memorial Festival) में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग

admin
IMG 20240331 WA0032

Puriya Memorial Festival:  पुरिया स्मारक महोत्सव में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग

कल्जीखाल/मुख्यधारा

श्री पुरिया स्मारक महोत्सव में पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट द्वारा उनके जन्म दिन के अवसर पर पुरिया स्मारक महोत्सव (Puriya Memorial Festival) का अयोजन नैथाना ग्राम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें महेन्द्र सिंह राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने प्रतिभाग किया। आज नैथाना पहुँचने पर नैथानी बन्धुओं एवं क्षेत्र वासियों ने ढोल दमाऊ एवं वाद्य यन्त्रों एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में परिया नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विमोचन भी किया गया। अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों को सदैव स्मरण करना चाहिए पुरिया नैथानी का जन्म 22 अगस्त 1648 को ग्राम नैथाना में हुआ था। पुरिया नैथानी को गढ़वाल का चाणक्य भी कहा जाता है।

IMG 20240331 WA0035 IMG 20240331 WA0033

उन्होंने मुस्लिम रजा से अपनी बुद्धिमानी से जजिया कर माफ करवाया था। उनके जन्म दिन पर मैं अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्जित करने आया हूँ। मैं पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट एवं समस्त नैथानी बन्धुओं का कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूँ। राणा ने स्मारक में जाकर पुरिया नैथानी स्मारक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए।

IMG 20240331 WA0019 IMG 20240331 WA0013

इस अवसर पर कार्यक्रम में डा0 सतीश चन्द्र नैथानी आयोजक पुष्कर नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष, सुनील नैथानी कार्यक्रम के आयोजक, डा0 पुष्कर मोहन नैथानी, यहाँ पर उपस्थित निर्मल नैथानी, हेमन्त नैथानी, रिटायर्ड कर्नल प्रवीन चन्द्र नैथानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश नैथानी, प्रधान ग्राम पंचायत महाकान्त नैथानी, पूर्व प्रधान सुदामा प्रसाद नैथानी, राजेन्द्र प्रसाद नैथानी, डा0 गिरीश चन्द्र नैथानी, डा0 नीरज नैथानी, श्रीधर प्रसाद नैथानी, मनोज नैथानी, विजय नैथानी, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल प्रधान थापला राकेश कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, रिटायर्ड कर्नल आनन्द मोहन थपलियाल, श्री बिष्ट जी, ज्योलोजिकल सर्वे से जसवीर सिंह रावत, अशोक रावत, एस0एस0 कोठियाल, वी0एस0 कोठियाल, चित सिंह रावत, काॅसखेत मनोहर सिंह रावत, माधुरी, प्रभा, पत्रकार बन्धु जगमोहन सिंह डांगी, विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये महिला मंगल दलों के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य, समस्त मातृशक्ति, समस्त नैथानी बन्धुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगन्तुकों एवं बुद्धिजीवियों का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत।

Next Post

उत्तराखंड में क्या पलायन बनेगा चुनावी मुद्दा

उत्तराखंड में क्या पलायन बनेगा चुनावी मुद्दा डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड में पलायन ऐसा विषय है, जिसे थामने की चुनौती अभी भी बरकरार है। यद्यपि, तस्वीर कुछ बदली है, लेकिन रास्ता लंबा है। गांवों से पलायन अब अन्य राज्यों […]
c

यह भी पढ़े