ब्रेकिंग: अधिकारियों को cm dhami के सख्त निर्देश, बोले: समस्याओं के निस्तारण में नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: अधिकारियों को cm dhami के सख्त निर्देश, बोले: समस्याओं के निस्तारण में नहीं होगी लापरवाही बर्दाश्त

admin
IMG 20220420 WA0040

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

IMG 20220420 WA0039

मुख्यमंत्री (cm dhami) लगातार आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हुए हैं कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है तथा समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री (cm dhami) ने मुख्य सेवक सदन में सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (cm dhami) के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं।

मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Next Post

बड़ी खबर: आज इस्तीफा देंगे विधायक कैलाश गहतोड़ी (kailash gahtori)। cm dhami लड़ेंगे चंपावत से उपचुनाव

देहरादून। काफी दिनों की कयासबाजी के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत की राह प्रशस्त होने जा रही है। इसी कड़ी में  आज गुरुवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी (kailash gahtori) इस्तीफा देने जा रहे हैं, जिसके बाद […]
01 04 2022 cm dhami in champawat 225904462 1

यह भी पढ़े