ब्रेकिंग : CM Dhami ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की मुलाकात, राज्य में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने का अनुरोध - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : CM Dhami ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की मुलाकात, राज्य में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने का अनुरोध

admin
CM Photo 06 dt. 21 December 2022

CM Dhami ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की मुलाकात, राज्य में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने का अनुरोध

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिये मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : गुड न्यूज : FRI में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलैक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया।

CM Photo 07 dt. 21 December 2022

इसके अलावा ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आए। राज्य में निवेश बढ़ने  से रोजगार सृजन के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढें :  ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने किया एक दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों के प्रमोशन (IAS Promotion), पढें आदेश

 केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

यह भी पढ़े : कोरोना (Corona) को लेकर एक्शन में केंद्र : चीन में हाहाकार के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने की हाईलेवल की मीटिंग, देश में भी लग सकती हैं पाबंदियां

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 22 दिसंबर का दिन

दिनांक- 22 दिसम्बर 2022 🌺 आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal) 🌺 दिन – गुरुवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल) ऋतु – हेमन्त काल (राहु)- […]
Rashiphal

यह भी पढ़े