कांग्रेस की विधानसभा यमकेश्वर प्रभारी रमा खलखो पहुंची विकासखण्ड द्वारीखाल। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर किया मंथन - Mukhyadhara

कांग्रेस की विधानसभा यमकेश्वर प्रभारी रमा खलखो पहुंची विकासखण्ड द्वारीखाल। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर किया मंथन

admin
mahendra rana

द्वारीखाल/मुख्यधारा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधानसभा प्रयवेक्षक एवं पूर्व मेयर रमा खलखो द्वारा यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड द्वारीखाल में पहुंचने पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विकासखण्ड‍ में पहुंचने पर रमा खलखो द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।

mahendra rana 2

इस अवसर पर रमा खलखो द्वारा द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख प्रमुख महेन्द्र राणा के द्वारा कराये गये विभिन्न जनहित के विकास कार्यों की सराहना भी की गई तथा डाडामण्डी स्थित मंच एवं सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण भी किया गया।

महेन्द्र राणा द्वारा भी कांग्रेस की नीतियों का जन-जन तक प्रचार एवं आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रिकार्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।

mahendra rana 3

महेन्द्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की जड़ें इतनी बड़ी हैं कि इसे कोई हिला नहीं सकता और हमें कांग्रेस की इसी मजबूती को आगे भी बनाये रखना होगा, जो कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सम्भव हो पायेगा।

इस अवसर पर चन्द्रमोहन खर्कवाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, विकास नेगी प्रभारी विधानसभा यमकेश्वर, हुकुम उनियाल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी द्वारीखाल, दिनेश रावत अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुगड्डा एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

यह पढ़े : बड़ी खबर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ से ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का किया शुभारंभ

 

यह पढ़े : उत्तराखंडी संस्कृति : उत्तराखंड में इगास की धूम, अपनी संस्कृति को लेकर जागरूक होने लगे पर्वतीय अंचल के वासी

 

यह पढ़े : रुड़की से बड़ी खबर : खनन माफिया के हमले से ग्रामीणों के घायल होने पर बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

 

यह पढ़े : दु:खद खबर : मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में कर्नल विप्लव समेत 5 जवान शहीद। पत्नी और बेटे की भी गई जान

 

यह पढ़े : बड़ी खबर : अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार : अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ

Next Post

अल्मोड़ा में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए जेपी नड्डा, CM धामी, मदन कौशिक समेत कई दिग्गज 

अल्मोड़ा/मुख्यधारा  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा पहुॅचे। आर्मी हैलीपैड में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने होटल शिखर में आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक […]
WhatsApp Image 2021 11 15 at 4.39.37 PM

यह भी पढ़े