कांग्रेस मेनिफेस्टो : कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, घोषणापत्र से मोदी सरकार को दिया "कड़ा संदेश", न्याय पत्र' में 25 गारंटियों का एलान - Mukhyadhara

कांग्रेस मेनिफेस्टो : कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, घोषणापत्र से मोदी सरकार को दिया “कड़ा संदेश”, न्याय पत्र’ में 25 गारंटियों का एलान

admin
c 1 11

कांग्रेस मेनिफेस्टो : कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, घोषणापत्र से मोदी सरकार को दिया “कड़ा संदेश”, न्याय पत्र’ में 25 गारंटियों का एलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 अप्रैल को भाजपा (एनडीए) से पहले अपना घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) रिलीज कर दिया। इसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया गय । मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने बड़े चुनावी वादे किए । कांग्रेस हाईकमान ने अपने मेनिफेस्टो से मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार भी किया। ‌सरल शब्दों में कहें तो कांग्रेस ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं और भविष्य की प्लानिंग को भी खत्म करने के इरादे जाहिर कर दिए। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे। इसके अलावा मतदान ईवीएम के जरिए होंगे, लेकिन वीवीपीएटी की पर्ची से मिलान किया जाएगा। ऐसे ही 10वीं अनुसूची में संसोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण कांग्रेस ने जांच एजेंसियों पर भी शिकंजा कसने का एलान किया है।

शंभू नाथ गौतम

इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भले ही अभी प्रचार के मैदान में भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले आक्रामक अंदाज में नहीं आ पाई है। लेकिन कांग्रेस ने शुक्रवार, 5 अप्रैल को भाजपा (एनडीए) से पहले अपना घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) रिलीज कर दिया। ‌‌कांग्रेस ने 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण चुनाव से 14 दिन पहले मेनिफेस्टो जारी किया है। ‌इसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया गया है। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने बड़े चुनावी वादे किए । कांग्रेस हाईकमान ने अपने मेनिफेस्टो से केंद्र की मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार भी किया। ‌सरल शब्दों में कहें तो कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं और भविष्य की प्लानिंग को भी खत्म करने के इरादे जाहिर कर दिए।

पार्टी ने जारी किए गए अपने घोषणा पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे। इसके अलावा मतदान ईवीएम के जरिए होंगे, लेकिन वीवीपीएटी की पर्ची से मिलान किया जाएगा। ऐसे ही 10वीं अनुसूची में संसोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को लगा झटका : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चैनलों में पार्टी का जोरदार पक्ष रखने वाले गौरव वल्लभ भी भाजपा में शामिल

सबसे महत्वपूर्ण कांग्रेस ने जांच एजेंसियों पर भी शिकंजा कसने का एलान किया है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा कि पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।

शुक्रवार को कांग्रेस के जारी किए गए 48 पेज के घोषणा पत्र में देश की जनता से केंद्र में अपनी सरकार आने पर कई बड़े वादे भी किए हैं। राजधानी दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटियों का एलान किया। पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपए दिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, एमएसपी को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र किया।

कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बुजुर्गो को रेलवे में रियायत देने का वादा किया है। कोरोना के बाद से केंद्र सरकार ने इसे लगभग खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।

यह भी पढ़ें : पिथौरागढ़ में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

घोषणा पत्र में पांच तरह के न्याय का जिक्र किया है। न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए, 40 लाख सरकारी नौकरियां, गरीब महिलाओं को एक लाख की मदद, ट्रेनिंग के लिए एक लाख की मदद, शहरी रोजगार गारंटी स्कीम लाने का वादा किया है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई चिरंजीवी योजना के तर्क पर देशभर में 25 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणापत्र में कांग्रेस ने दी ये गारंटियां

अब आइए जानते हैं कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में क्या वायदे किए और क्या गारंटी दी। गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना। 2025 में महिलाओं को नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण । लद्दाख में यथास्थिति बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा ।
सार्वजनिक उपक्रम और सरकारी नौकरी में स्थाई नौकरी, ठेका बंद । निजी शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण । जाति आधाारित उत्पीड़न रोकने के लिए रोहित वेमुला अधिनियम । वरिष्ठ नागरिकों, विधवा और विकलांग को 1,000 रुपए महीना पेंशन।
सभी नागरिकों को 25 लाख का कैशलेश बीमा।
राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना।
एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी । एसटी,एससी और ओबीसी एक साल में बैकलॉग भर्ती पूरी की जाएगी। युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा। पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां बनाने का किया वादा।
आंगनबाड़ी,आशा और मिड डे मील कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि की जाएगी।‌ कामकाजी महिलाओं को लिए दोगुने हॉस्टल बनाने का वादा। किसानों की सामग्री पर जीएसटी हटाई जाएगी । स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ एमएसपी पर कानूनी गारंटी दी जाएगी । फसल का नुकसान होने पर 30 दिन में खाते में पैसा । मनरेगा में लागू करते हुए दैनिक मजदूरी 400 रुपए किया जाएगा।
असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को जीवन और दुर्घटना बीमा । संवैधानिक संशोधनों में 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म किया जाएगा। एससी,एसटी की जनसंख्या के हिसाब से उनके लिए बजट आवंटित किया जाएगा । घर, व्यवसाय और संपत्ति खरीदने के लिए एससी और एसटी की लोन सीमा बढ़ाई जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शैक्षणिक संस्थानों और नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा । एससी,एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए दोगुनी स्कॉलरशिप और विदेशी पढ़ाई में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : पुरोला क्षेत्र में 26 लाख की नकदी बरामद

कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए मोदी सरकार पर किए तीखे प्रहार

मेनिफेस्टो जारी करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज विपक्षी नेताओ को बंद किया जा रहा है। चुनाव में समान अवसर नहीं हैं। हमारी पार्टी के ऊपर 3500 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगाई है। यह आज हमारे ऊपर हो रहा है और कल मीडिया के ऊपर होगा। इसलिए देश और संविधान को बचाना है। इस देश से मोदी को हटाना जरूरी है। खड़गे ने कहा कि हम घर-घर जाएंगे। लोगों से मिलकर भाजपा की तरफ से किए जा रहे गलत कामों के बारे में बताएंगे। भाजपा का केवल एक काम है कि चंदा दो और ठेका लो। भाजपा पार्टी में करप्ट लोग हैं, लेकिन वो हमें बदनाम कर रहे हैं। जब नेता हमारी पार्टी में रहते हैं तो वो कहते हैं कि कांग्रेस नेता भृष्ट हैं, लेकिन जैसे ही वो उनके पास जाते हैं, उनके सारे पाप धुल जाते हैं।

खड़गे ने कहा कि हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय का दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पांच स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यात्रा के दौरान युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई थी। हमने हर जगह इन्हीं न्याय की बात कही थी। इन 5 न्याय के अंदर 25 गारंटियां शामिल हैं, जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिस देश में एक सुई नहीं बनती थी, उस देश में इंदिरा और नेहरू ने रॉकेट बनाने का काम किया है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस देश में गाली देने के अलावा कोई काम नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड का फल ही नहीं बल्कि संस्कृति भी है काफल

मेनिफेस्टो रिलीज करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें आरएसएस, बीजेपी और पीएम मोदी की बनाई रणनीति की बुनियाद को समझने की जरूरत है। जिस तरह से अडानी का बंदरगाहों, बुनियादी ढांचे और डिफेंस में मोनोपॉली है, उसी तरह से पीएम मोदी ने ईडी, सीबीआई और आयकर का उपयोग करके राजनीतिक मोनोपॉली बना ली है।

कांग्रेस के वरिष्ठ और पूर्व केंद्रीय पी चिदंबरम ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि सरकार बनी तो आरक्षण की 50 फीसदी सीमा खत्म करेंगे। जातीय जनगणना करवाएंगे। युवाओं को नौकरी की गारंटी मिलेगी। खरगे ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। हमारी पार्टी पर जुल्म किया गया है। वहीं भाजपा भी अगले कुछ दिनों में घोषणा पत्र जनता के सामने रखेगी। इसके अलावा अन्य दल भी अपनी घोषणाओं के साथ जनता के सामने जाएंगे।

यह भी पढ़ें : एसजीआरआरयू के योग छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में लहराया परचम

Next Post

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पर अपनी ही पार्टी की पोल खोलने व पहाड़ पुत्र बहुगुणा के अपमान का लगाया आरोप

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पर अपनी ही पार्टी की पोल खोलने व पहाड़ पुत्र बहुगुणा के अपमान का लगाया आरोप देहरादून/मुख्यधारा भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल पर अपनी ही पार्टी की पोल खोलने और पहाड़ पुत्र बहुगुणा के अपमान […]
dun

यह भी पढ़े