कांग्रेसजनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन - Mukhyadhara

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

admin
c 1 17

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

राजीव भवन में प्रतिमा पर किए गए पुष्प अर्पित

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का उनकी 33वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

c 1 16

राजधानी देहरादून स्थित राजीव भवन में पार्टी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता के राष्ट्र के विकास में दिए अतुलनीय योगदान और उन्नति के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

महर्षि ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी वास्तविक अर्थों में 21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। उनके दिखाए मार्ग पर चल कर ही नए भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कोर्ट ने दिए सख्त आदेश, एसजीआरआर मेडिकल पीजी के छात्र-छात्राएं नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि राजीव जी ने कंप्यूटर क्रांति, पंचायतीराज की परिकल्पना को साकार किया, वह देश के लिए मील का पत्थर है। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और 21वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप देश को उसके अनुरूप ढालने वाले पहले नेता थे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा कि पार्टीजन उनके द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करें।

यह भी पढ़ें : ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत चमोली में मुंदोली में शुरू की गई आलू बीज उत्पादन योजना

उन्होंने कहा कि देश में आज जो सूचना क्रांति नजर आ रही है, उसका बीजारोपण स्व. राजीव गांधी ने ही किया था। पंचायती राज की उनकी अवधारणा ने देश को नई दिशा दिखाई। सचमुच 21वीं सदी के भारत की नींव राजीव जी ने ही रखी थी, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल शिंगारी, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विकास नेगी, जाहिद खान, नरेश कुमार, नदीम अख़्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Next Post

अपर सचिव विधायी अरविंद कुमार के पुत्र अंशुल भट्ट का आईएएस परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने पर मंत्री अग्रवाल ने दी बधाई

अपर सचिव विधायी अरविंद कुमार के पुत्र अंशुल भट्ट का आईएएस परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने पर मंत्री अग्रवाल ने दी बधाई देहरादून/मुख्यधारा क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून निवासी व अपर सचिव विधायी अरविंद कुमार […]
a 1 6

यह भी पढ़े